Breaking News देश

निगम चुनाव से पहले भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

BJP निगम चुनाव से पहले भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली। 23 अप्रैल को होने वाले दिल्ली निगम चुनावों से पहले भाजपा ने अपने 21 कार्यकर्ताओं को 6 सालों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है वो भाजपा विरोधी गतिविधि में लिप्त पाए गए थे।

bjp निगम चुनाव से पहले भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

इन कार्यकर्ताओं को दिखाया गया बाहर का रास्ता

भाजपा ने जिन कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है उसमेंपंकज सिंह (रंहौला), कृष्णा गहलोत (नवादा), प्रवीण राजपूत (सागरपुर पश्चिम) , संध्या वर्मा (पटपड़गंज) और निक्की सिंह (न्यू अशोक नगर) का नाम शामिल है। बता दें कि ये सभी कार्यकर्ता निगम चुनावों में भाजपा के खिलाफ खड़े हैं। कार्यकर्ताओं के बागी तेवर के कारण पार्टी को निगम चुनावों में किसी बड़े नुकसान की आशंका है।

निवर्तमान पार्षदों के कटे टिकट

गौरतलब है कि भाजपा 15 सालों से निगम की कमान संभाले हुए है लेकिन इस बार के चुनाव पार्टी के हित में जाते नहीं दिख रहे हैं। सत्ता विरोधी लहर का सामना करने के लिए पार्टी की ओर से निगम चुनावों में निवर्तमान पार्षदों के टिकट काट दिए थे। इसमें से करीब 140 पार्षद पार्टी के निर्णय के साथ हैं, जबकि एक धड़ा पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हो गया।

Related posts

Breaking News

मेरठ- सपा सरकार पर मोदी ने बोला हमला

piyush shukla

 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 अक्टूबर को भारत दौरे पर आएंगे

rituraj