लाइफस्टाइल

इस राशि के लोगों से प्यार में रहें सावधान वरना खा जायेंगे धोखा

astrology इस राशि के लोगों से प्यार में रहें सावधान वरना खा जायेंगे धोखा

नई दिल्ली। प्यार का रिश्ता विश्वास और भरोसे के साथ सच्चाई की नाकुज डोर से बंधा होता है। इस रिश्ते में रोमांच के साथ एक खट्टे मीठे प्यार का एहसास होता है। प्यार के इस रिश्ते में बंधे इंसान के साथ खट्टे मीठे अनुभव होते रहते हैं। कभी-कभी प्यार के साथ मीठी-खट्टी नोंक-झोंक होती रहती है। लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते तनाव के साथ उलझनें पैदा हो जाती हैं। जिसके चलते ये रिश्ता थोड़ा कॉम्प्लीकेटेड हो जाता है। इसके साथ आपके रिश्तों में कभी-कभी दूरियां बढ़ जाती है।

astrology इस राशि के लोगों से प्यार में रहें सावधान वरना खा जायेंगे धोखा

कहते हैं कि जब हम प्यार में होते हैं तो सही या गलत का पता नहीं चलता है। हांलाकि हम सच को करीब से देखते हैं और जानते हैं लेकिन फिर भी हम सच से दूर भागते हैं। हम किसी इंसान को एक बार में ये नहीं कहत सकते हैं कि वह इस प्रवृति का इंसान है। लेकिन हम उसकी राशि के जरिए उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 6 राशियों के लोगों के प्यार में सबसे ज्यादा धोखेबाज बताया गया है। इनकी प्रवृति अक्सर बदलती जाती है।

मिथुन- कहते हैं ये प्यार की राशि के तौर पर मिथुन का राशि वालों को जाना जाता है। लेकिन इस राशि के लोग हमेशा कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। ये जीवन में हर पल नयापन चाहते हैं। इन्हे रिश्तों में बांधकर नहीं रखा जा सकता है। क्योंकि अगर ये पार्टनर से ऊबे तो नये रिश्तों को तलाशने में जुट जाते हैं। तो इन प्यार की पेंगे बढ़ाते समय सावधान रहने में भलाई है। अगर फिर भी आपका दिन इस राशि वाले से लग गया है तो कोई बात नहीं बस थोड़ा सा ध्यान रखिए रिश्तों में हमेशा नयापन रखिए ये बड़े ही रोमांटिक मिजाज के होते हैं।

वश्चिक- कहते हैं कि इस राशि के लोग किसी को भी व्यक्ति को फ्लर्ट करने में माहिर होते हैं। इनकी ललक केवल सेक्स के प्रति होती है। ये किसी से दिल से नहीं जुड़ते हैं। अपनी जरूरतें के लिए साथ आते हैं और फिर जरूरतें पूरी होते ही चल देते हैं। इनका एक मकसद होता है केवल अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करना इसके लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर आपका पार्टनर इस राशि का है तो उसे अपने तरह आकर्षित करने के लिए उसकी शारीरिक जरूरतों को पूरा करते रहिए वो आपके साथ जुड़ा रहेगा। अगर आपसे इसे ये सुख नहीं मिला तो ये इसे तलाशने के लिए दूसरों को फ्लर्ट कर सकता है। लेकिन अगर आपसे उनको ये सब कुछ मिलता रहा तो वो आपको छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं।

धनु- इस राशि के लोग शारीरिक सुख को बार-बार नए तरीकों से पाने की चाहत अपने पार्टनर से रखते हैं। ये अतीत के बजाय वर्तमान में जीने की चाहत रखते हैं। ये कल की चिंता ना करते हुए आज में जीते हैं। इनको दायरों में बंध कर रहना पसंद नहीं होता है। इसलिए इनके साथ अगर रिलेशन रखना है तो इनके स्वभाव को जानने के साथ इनके जीवन में अपनी जगह बनाने के लिए थोड़ा वक्त आपको देने होगा। क्योंकि अगर आपसे ये जुड़ गए तो पूरे जीवन ये आपके साथ ही रहना पसंद करते हैं। आपको छोड़कर जाना इनके लिए अच्छा नहीं होता है।

सिंह- इस राशि के लोग अपनी राशि के नाम के स्वभाव की तरह होते हैं। ये किसी को भी भाव देने पसंद नहीं करते हैं। इस राशि वालों में आत्मविश्वास इतना होता है कि ये किसी रिश्ते को मिनट पर में अपने इगो के चलते तोड़ देते हैं और इससे वो तुरंत ही बाहर भी निकल जाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को केवल प्यार के जरिए और समर्पण के लिए जीता जा सकता है। इसलिए इनके साथ कभी इगो का गेम ना खेले तो ये पूरी उम्र आपके साथ रिश्तों में बंधकर रह सकते हैं।

कुंभ- इस राशि को लोगों को मनमौजी और लीक से हटकर जीवन जीने वाला जाना जाता है। ये खुले विचारों में स्वतंत्र होकर जीवन जीना चाहते हैं। ऐसे लोग प्यार में किसी भी हद तक जा सकते हैं और अगर इन्होने रिश्तों से अलग होने के बारे में सोच भी लिया तो ये पलट कर नहीं देखते हैं। इस राशि के लोगों के साथ रिलेशनशिप करने में कोई गुरेज नहीं लेकिन इनको अपनी निजी जिन्दगी में दख्ल देना बिलकुल बर्दाश्त नहीं होता ऐसे में इस बारे में सावधान रख आप इनके साथ रिश्ता रख सकते हैं।

मेष- इस राशि के लोग अपने साथी के साथ रिश्तों में जल्दी धोखा नहीं देते लेकिन अगर किसी बात को लेकर इनकी बर्दाश्त की हद क्रॉस हो जाये तो ये ऐसा करने में कोई गुरेज नहीं रखते हैं। ये रिश्तों में बोरियत पंसद नहीं करते हैं । अगर रिश्तों में बोरियत आ जाए तो ये तुरंत ऐसे रिश्तों को ना कहना ज्यादा बेहतर समझते हैं। ऐसे राशि को लोगों के साथ रिश्ते रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनको कभी बांधने का कोशिश ना करें और रिश्तों में बोरियत ना लाएं वरना ये आपके पास नहीं दिखेंगे।

Related posts

उधार लेकर नहीं लौटाते हैं ठग ‘दोस्त’ तो इन पांच तरीकों से निकलवाएं अपने पूरे पैसे

Rahul

पतली कमर चाहिए तो डाइटिंग छोड़िए, तनाव पर कीजिए काबू

Yashodhara Virodai

कभी नहीं देखा होगा ऐसा फैशन शो, फोटोज़ में देखिए क्यों है खास

rituraj