featured देश

कोरोना के कहर के बीच अचानक आसमान से क्यों टपकने लगे मरे हुए चमगादड़?, जानिए क्या है रहस्य..

chamgather 1 1 कोरोना के कहर के बीच अचानक आसमान से क्यों टपकने लगे मरे हुए चमगादड़?, जानिए क्या है रहस्य..

पूरी दुनिया पर मौत का कहर बरसा रहे कोरोना ने सभी की नींद हराम की हुई है। इस बीच लगातार दावे किए जा रहे हैं कि, इंसानों में जो कोरोना फैला है वो चमगादड़ों की वजह से फैला है।

chamghather 2 कोरोना के कहर के बीच अचानक आसमान से क्यों टपकने लगे मरे हुए चमगादड़?, जानिए क्या है रहस्य..

और ऐसे में अपने आप में ही इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों का मरना कई संदिग्ध खतरों के सवाल खड़े कर रहा है।

आपको बता दें,गोरखपुर के बाद अब बलिया जिले में भी चमगादड़ों के मर कर पेड़ों से गिरने की घटना से सनसनी फैल गई है।

मनियर क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रहते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिन से चमगादड़ मर कर पेड़ों से गिर रहे हैं। जिला वन अधिकारी श्रद्धा यादव ने बताया कि, वन विभाग के संज्ञान में यह मामला आया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी ने चार मृत चमगादड़ को अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि मृत चमगादड़ का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा। स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग के साथ ही पशु चिकित्साधिकारियों की टीम कल मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृत चमगादड़ों का नमूना लिया।

इससे पहले ऐसा ही हाल गोरखपुर में भी देखने को मिला था। जिसको लेकर काफी सावल उठे थे। स्थानीय लोगों को लग रहा है कि, इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने के पीछे का कारण कोी वायरस है जो इंसानों में भी फऐल सकता है।

क्योंकि आज से पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया जब इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की खबर सामने आयी हो।

https://www.bharatkhabar.com/bravery-of-security-forces-in-pulwama-jammu-and-kashmir/
बेहरहाल मामला सामने आने के बाद लोगों में सनसनी फैल हुई है। ऐसा क्यों हो रहा है ये तो चमगादड़ों के पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आयेगा। तब तकल के लिए हम सभी को इसका इंतजार करना चाहिए।

Related posts

इस दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी माताएं, जानें व्रत के महत्व और विधि

Trinath Mishra

देश के 10 जिलों में सबसे तेजी से बढ़ रहे कोरोना एक्टिव केस, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पत्र लिखकर जताई चिंता

Aditya Mishra

ले लो पुदीना… पुदीना… पवन सिंह के गाने ने फिर से मचाया YouTube पर धमाल

Shailendra Singh