भारत खबर विशेष यूपी

एक दिन की इंचार्ज प्रधानाध्यापक बनी कक्षा 8 की वर्षा, शिक्षण व्यवस्था व आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा

WhatsApp Image 2021 02 06 at 3.24.45 PM एक दिन की इंचार्ज प्रधानाध्यापक बनी कक्षा 8 की वर्षा, शिक्षण व्यवस्था व आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा

हरदोई से आशीष सिंह की रिपोर्ट

हरदोई। सरकार द्वारा लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिनके द्वारा उन्हें जीवन में कामयाब होने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही सरकार ने हिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते लड़कियों को इस मिशन के तहत अग्रसर किया जा रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को हरदोई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा, विकासखंड-सुरसा विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मिशन शक्ति के तहत कक्षा आठ की छात्रा वर्षा देवी को एक दिन की इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वर्षा देवी के द्वारा बताया गया कि मिशन प्रेरणा के तहत चलाए जा रहे ऑनलाइन कक्षा शिक्षण बहुत ही उपयोगी और कारगर सिद्ध हुए हैं साथ ही वर्षा के द्वारा विद्यालय के कक्षाओं का निरीक्षण किया गया।

वर्षा के द्वारा विद्यालय के कक्षाओं का निरीक्षण किया गया-

बता दें कि हरदोई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा, विकासखंड-सुरसा विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मिशन शक्ति के तहत कक्षा आठ की छात्रा वर्षा देवी को एक दिन की इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्त किया गया। इस दौरान वर्षा के द्वारा विद्यालय के कक्षाओं का निरीक्षण किया गया व पुस्तकालय में पुस्तकों के रखरखाव को भी देखा व विद्यालय खुलने पर बच्चों की शिक्षण व्यवस्था व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिसके चलते इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मंजू वर्मा ने बताया कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वर्षा देवी को एक दिन का इंचार्ज बनाया गया। जिससे बालिकाओं में आगे बढ़ने का हौसला बढ़ेगा।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित-

इसके साथ ही इस अवसर पर अमित कुमार सिंह भाजपा जि.का.समिति सदस्य नाजनीन फात्मा, गरिमा शुक्ला, अर्पित मिश्रा, रजनी देवी, सुषमा पाल, रामबक्श अध्यक्ष, विद्या देवी उपाध्यक्ष, सदस्य व रसोइया उपस्थित रहे।

Related posts

बुलंदशहर हिंसाः पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी, चिपकाए गए कुर्की के पोस्टर

Ankit Tripathi

दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर सीएम केजरीवाल पहुंचे लखनऊ, संजय सिंह ने किया स्वागत

Neetu Rajbhar

आज सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे सीएम योगी, दे सकते हैं कई नए तोहफे

Neetu Rajbhar