featured देश

बरखा शुक्ला सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Barkha Shukla Singh बरखा शुक्ला सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा शुक्ला सिंह ने गुरुवार (20-4-17) को इस्तीफा दे दिया था। लेकिन मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो बरखा को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये फैसला दिल्ली कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से लिया।

Barkha Shukla Singh बरखा शुक्ला सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

बता दें कि बरखा ने गुरुवार को केवल पद से इस्तीफा दिया था लेकिन पार्टी से जुड़े रहने की बात की थी। लेकिन शुक्रवार (21-4-17) सुबह उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।

माकन पर आरोप-

बरखा शुक्ला ने न सिर्फ इस्तीफा दिया बल्कि प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है। बरखा ने कहा, ‘अजय माकन ने बदतमीज़ी की, बदजुबानी की, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए।

राहुल पर वार:-

बरखा का कहना है टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से बात की गई लेकिन राहुल गांधी ने भी हमारी बात नहीं सुनी। राहुल पर तीखा हमला करते हुए बरखा ने कहा कि उनसे पार्टी संभल नहीं रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की कथनी और करनी पर भी सवाल उठाए।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता इन दिनों दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे हैं। दो दिन पहले पूर्व दिल्ली प्रदेश अरविंदर सिंह लवली ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भी माकन पर कई आरोप लगाए थे।

Related posts

रणवीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम में मां नीतु कपूर ने दी जानकारी

Sachin Mishra

एनएच 74 मामले में निलंबित IAS अधिकारी चंद्रेश कुमार यादव को शासन ने दी राहत

mahesh yadav

कंगना के संग काम करने को लेकर दी गई थी चेतावनी-राइटर का खुलासा

mohini kushwaha