featured देश

ताउते का तांडव, तूफान के बाद मुंबई में डूबा बार्ज P305 जहाज, 171 लोग लापता

cyclone tauktae ताउते का तांडव, तूफान के बाद मुंबई में डूबा बार्ज P305 जहाज, 171 लोग लापता

मुंबई: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते का तांडव मुंबई में काफी ज्यादा देखने को मिला। भारी बारिश और पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ। लेकिन सोमवार को जब ताउते तूफान मुंबई से गुजर रहा था उस वक्त एक जहाज बार्ज P305 मुंबई हाई में फंस गया था। इस जहाज पर कुल 273 लोग सवार थे। अब इस जहाज के डूबने की खबर सामने आई है। जिसके बाद से प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 146 लोगों को बचा लिया गया है। लेकिन 171 लोग अभी भी लापता है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आईं दिक्कतें

जहाज को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन में सबसे पहले नौसेना ने अपनी ताकत झोंकी। रेस्क्यू के लिए आईएनएस कोच्चि को रवाना किया गया। लेकिन हालात बहुत ज्यादा खराब थे। रेस्क्यू ऑपरेश के दौरान कई दिक्कते आईं तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे भी उठ रही थी। बाद में आईएनएस कोलकाता ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।

चक्रवाती तूफान ‘ताऊते’ के दौरान कल इंडियन नेवी को कुल 4 SOS कॉल थे। जहाज में फंसे लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोची और आईएनएस कोलकाता युद्ध नौका के साथ दूसरी सपोर्ट वेसल की मदद ली जा रही है।

समुद्र में फंसे जहाजों का क्या हाल है?

बार्ज ‘Gal Constructor’ इस पर कुल 137 लोग सवार थे। इस पर फंसे लोगों को बचाने के लिए इमरजेंसी टोइंग वेसल ‘वाटर लिली’ और दो सपोर्ट वेसल के साथ कोस्टगार्ड की CGS सम्राट भी पंहुचा है।

आयल रिग सागर भूषण
आयल रिग सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हैं। उन्हें बचाने के लिए आईएनएस तलवार रवाना हुआ है।

बार्ज SS-3
बार्ज SS-3 जिसपर 196 लोग सवार हैं। मौसम साफ होते ही SAR आपरेशन के लिए नौसेना के P81 निगरानी एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जाएगी।

 

Related posts

Share Market Today: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कर रहे कारोबार

Rahul

स्मार्ट सिटी की तीसरा लिस्ट जारी, वाराणसी को मिली जगह

Rahul srivastava

वाइस एडमिरल ए.के. सक्सेना ने फिक्की के अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में रखे विचार

bharatkhabar