featured Breaking News देश

बनवारी लाल पुरोहित ने असम के राज्यपाल पद की शपथ ली

banwarilal बनवारी लाल पुरोहित ने असम के राज्यपाल पद की शपथ ली

गुवाहाटी। बनवारी लाल पुरोहित ने सोमवार को असम के राज्यपाल पद की शपथ ली। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजित सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। असम में दिसंबर, 2014 से ही राज्यपाल का पद खाली था। नगालैंड के राज्यपाल पी.बी. आचार्य असम का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बीते 17 अगस्त को पुरोहित को असम का राज्यपाल नियुक्त किया था।

banwarilal

शपथ ग्रहण समारोह के बाद पुरोहित ने कहा, “मैं असम के राज्यपाल के रूप में शपथ लेकर प्रसन्न हूं। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मैं असम के सभी वर्गो के लोगों के कल्याण के लिए जितना कर सकता हूं, करूंगा।”समारोह में अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ मौजूद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नए राज्यपाल के मार्गदर्शन में राज्य आगे बढ़ेगा और सभी इलाकों में विकास नई ऊंचाइयां चूमेगा। समारोह में असम विधानसभा के अध्यक्ष रणजीत दास, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रिहोन दाइमरी सहित कई अन्य मंत्री, मुख्य सचिव वी.के. पिपरसेनिया, पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय भी मौजूद थे।

 

Related posts

MCD election: 31 मार्च से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे केजरीवाल

Rahul srivastava

सारा अली खान ने दिखाया होली के लिए ट्रेंडी अंदाज, वीडियो की शेयर

Saurabh

ईरान से तनातनी के बीच इजरायल को मिला नया युद्धपोत, जानें क्या हैं इसमें खासियत

Trinath Mishra