Breaking News featured देश धर्म भारत खबर विशेष

शरद पूर्णिमा पर होंगे बांकेबिहारी जी के दर्शन, जानें इस दिन होता है किन दो चीजों का महत्व

ae79af8d a57d 47c5 8fa4 76c1b1133291 शरद पूर्णिमा पर होंगे बांकेबिहारी जी के दर्शन, जानें इस दिन होता है किन दो चीजों का महत्व

मथुरा। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज शुक्रवार को शरद पूर्णिमा है। इस दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सखियों के साथ मिलकर शरद पूर्णिमा की चांदनी में महारास किया था। जिसका आन्नद उठाने के लिए आज वृंदावन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज बाके बिहारी जी के दर्शन चांद की चांदनी में होंगे। आज की रात चंद्रमा की किरणें श्रीबांकेबिहारी के चरणों की वंदना करेंगी। इसके लिए ठाकुर जी जगमोहन में विराजमान हो बांसुरी वादन करेंगे।

ये हैं आज की खास बातें-

बता दें कि आज शरद पूर्णिमा के दिन बांकेबिहारी मंदिर में तैयारियां इस बार भी पहले की तरह जोरो-शोरों के साथ चल रही हैं। यह साल का एकमात्र आयोजन है जब ठाकुर जी जगमोहन में बांसुरी धारण करते हैं। इस अद्भुत नजारे को देखने को लिए हजारों भक्तों की वृंदावन में मौजूदगी है। आज चंद्रमा किरणें सीधे ठाकुर साहब पर पड़ती है, जिससे उनके मन को लुभाने वाले दर्शन होते हैं। राहुल गोस्वामी जी बताते हैं कि आज के दिन विशेषतौर पर खीर और श्वेत चंद्रकला का भोग लगता है। जिससे भगवान की अपने भक्तों पर कृपा बरसती है। आज के दिन यहां आकर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने से ऐसा लगता है कि मानों जैसे बैकुंठ धाम के दर्शन कर लिए हों।

ठाकुर जी के दर्शन के लिए सजाया गया मंच-

मंदिर को बड़ी साज-सज्जा के साथ सजाया गया है। आज मंदिर का माहौल देखकर मन प्रफुल्लित हो उठेगा। सारा मंदिर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए जगमगा उठा है। भक्तों ने कोरोना काल में अपनी भक्ती को कम नहीं किया और दर्शन करने के लिए चले आए। आज बहुत ही अच्छी कलाकृति की जा रही है और बहुत ही अच्छी तरीके से मंच को सजाया गया है।

 

Related posts

अखरोट का सेवन कर सेहत को बनाएं बेहतर, जानें इसके लाभ

Aditya Gupta

….जब राहुल की फिसली जुबान, जल्दबाजी में पीएम मोदी कर दी तारीफ

shipra saxena

यूक्रेन और रूस के बीच होगी जंग !, कीव जा रहे UK PM

Rahul