Breaking News featured राज्य

बेंगलुरु मेट्रो को 35 लाख का नुकसान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

metro 674aa4da 5315 11e7 8a38 d46223a68388 बेंगलुरु मेट्रो को 35 लाख का नुकसान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बेंगलूरु। बेंगलूरु मेट्रो को लोगों का मजाक इतना भारी पड़ा है कि मेट्रो को 35 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। दरअसल मेट्रो बढ़ती टोकन चोरी की घटना से जूझ रही है। मेट्रो के मुताबिक मेट्रो में सफर करने वाले यात्री 20 अक्टूबर 2011 से लेकर अबतक कुल 1 लाख 74 हजार टोकन अपने साथ लेकर जा चुके हैं। इन टोकनों के कराण मेट्रो को 35 लाख रुपये का घाटा हुआ है। एक आरटीआई के तहत इस बात का खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि यात्री अक्सर मेट्रो की चाक-चौबंद व्यवस्था को धत्ता बताते रहे है, जिन यात्रियों से टोकने खो जाते है, उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है, लेकिन बुहत से यात्री चलाकी दिखाकर टोकन को अपने साथ घर ले जाते हैं।metro 674aa4da 5315 11e7 8a38 d46223a68388 बेंगलुरु मेट्रो को 35 लाख का नुकसान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

आरटीआई में दी गई जानकारी में कहा गया है कि बेंगलुरु मेट्रो 2011 से अभी तक 10,739 यात्रियों के टोकन गायब हुए हैं, जिसके लिए 8,62,328 रुपए जुर्माने के रूप में भी वसूले जा चुके हैं। बेंगलुरु मेट्रो को 1,67,320 टोकन के पैसे नहीं मिल पाए हैं। आपको बता दे कि मेट्रो के टोकन खोने की यह कोई पहली घटना नहीं है दिल्ली मेट्रो को भी टोकन खोने की घटना से दो-चार होना पड़ा था।

Related posts

World Corona Update : वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 25.49 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar

मिर्जापुर: तेंदुए के हमले से गाय की मौत, फैला खौफ

sushil kumar

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से नैनीताल जनशताब्दी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

rituraj