Breaking News featured खेल

भारत के खाते में 17वां गोल्ड, कुश्ती में बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा में जीता

29 11 2017 bajrang punia भारत के खाते में 17वां गोल्ड, कुश्ती में बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा में जीता

गोल्ड कोस्ट। बजरंग पूनिया ने आज यहां अपने प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित करते हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरूष फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के रहने वाले 24 वर्षीय पहलवान ने वेल्स के केन चैरिग के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाये रखा और 10-0 से जीत दर्ज की। चार साल पहले ग्लास्गो में रजत पदक जीतने वाले बजरंग ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया और उन्हें तकनीकी दक्षता के आधार पर विनर घोषित किया गया। 29 11 2017 bajrang punia भारत के खाते में 17वां गोल्ड, कुश्ती में बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा में जीता

विश्व चैंपियनशिप 2013 के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने 2016 और 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते थे। बजरंग के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आज के अपने सभी मुकाबले तकनीकी दक्षता के आधार पर जीते क्योंकि उनका कोई भी प्रतिद्वंद्वी उन्हें चुनौती नहीं दे पाया।  पहले मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रह्म रिचर्ड्स को हराया और फिर नाईजीरिया के अमास डेनियल को शिकस्त दी। सेमीफाइनल में पूनिया ने कनाडा के विन्सेंट डि मारिनिस को पराजित किया।

महिलाओं के वर्ग में पूजा ढांडा ने 57 किग्रा के फाइनल में जगह बनायी लेकिन स्वर्ण पदक के मुकाबले में उन्हें नाईजीरिया की ओडुनायो आडेकुरोये से 5-7 से हार झेलनी पड़ी और इस तरह से उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दिव्या काकरान ने महिलाओं के 68 किग्रा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बांग्लादेश की शेरिन सुल्ताना को 4-0 से हराया। इससे पहले शुक्रवार को ही  निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में प्रतियोगता में देश को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

Related posts

राज्यसभा में भाजपा की मजबूती से जीएसटी की उम्मीद बढ़ी

bharatkhabar

Delhi Deputy CM अब कोरोना के साथ डेंगू की चपेट में

Trinath Mishra

मेरठ के छावनी परिषद में सफाई कर्मियों पर फूल डाल कर उनका स्वागत और आभार व्यक्त किया गया

Rani Naqvi