featured यूपी

यूपी पुलिस ने पेश की मिशाल, जानें, क्यों हो रही है हर तरफ तारीफ?

यूपी पुलिस ने पेश की मिशाल, जानें, क्यों हो रही है हर तरफ तारीफ?

बहराइचः उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने कामों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इस बार चर्चा का विषय पुलिस की खामियां नहीं, बल्कि अच्छाई और मानवता का काम है। यूपी पुलिस ने इस बार मानवता की मिशाल पेश की है।

Bahraich police

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में के एक पुलिस अधिकारी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। इस पुलिसकर्मी ने सड़क पर लेटे विक्षिप्त युवक की कायपलट कर दी। अधिकारी युवक को अपने साथ लेकर गए और उसको खाना खिलाया और आर्थिक सेवा करके विदा कर दिया। इतनी मदद मिलने के बाद युवक के चेहरे पर एक बेहतरीन मुस्कान थी। पुलिस के इस काम की तारीफ अब हर ओर हो रही है।

पीड़ित को कपड़े पहनाते और खाना खिलाते हुए थानाध्यक्ष अभय सिंह

दरअसल, रामगांव के थानाध्यक्ष अभय सिंह क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। रास्ते में राजी चौराहे के पास भौकहना मोड़ पर एक युवक रास्ते पर लेटा दिखाई पड़ा। इसी दौरान एक दो पहिया वाहन उसके ऊपर चढ़ने ही वाला था, कि थानाध्यक्ष ने उसे बचा लिया। थानाध्यक्ष ने सड़क पर लेटे युवक को किनारे बैठाया और उससे उसका नाम जानने की कोशिश की। तब पता चला कि वह युवक बोल नहीं सकता था।

युवक की स्थिति देख थानाध्यक्ष को लगा कि वह मानसिक रोगी है। जिसके बाद वह उस युवक को अपने साथ लेकर गए। बड़ी दाढ़ी और बाल कटवाकर उसको नया कपड़ा दिलवाया। अपने साथ बैठाकर उसको खाना खिलाया। युवक को थानाध्यक्ष ने आर्थिक मदद भी दी और कहा कि अपना ख्याल रखे।

वहीं, थानाध्यक्ष अभय सिंह के इस काम की हर ओर सराहना हो रही है। अभय सिंह ने सेवा ही परमो धर्म को सही साबित किया और संदेश दिया की सेवा ही असली मानवता है।

Related posts

मायावती कर रही अम्बेडकर के सिद्धान्तों को नीलामः मौर्य

kumari ashu

अखिलेश यादव के बयान पर BJP का पलटवार, पूंछा क्या हमारे इशारे पर चलती है सपा?

mahesh yadav

स्त्री के आगे फीकी पड़ी गोल्ड की चमक, हॉरर और कॉमेडी की छौंक का परफेक्ट मिक्स

mohini kushwaha