featured यूपी

भाजपाईयों को चुनावी जीत का मंत्र देंगे भागवत

भाजपाईयों को चुनावी जीत का मंत्र देंगे देंगे भागवत

लखनऊ। राष्ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत मंगलवार को भाजपा के संगठन मंत्रियों को चुनावी जीत का मंत्र देंगे। हलांकि सरसंघचालक के साथ बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और भाजपा के संगठक सतीश कुमार रहेंगे। भाजपा के संगठन मंत्री सरसंघचालक को पिछले छः माह के अन्‍दर पार्टी द्वारा चलायी गयी संगठनात्‍मक गतिविधियों की जानकारी देंगे और आगामी कायर्क्रमों से अवगत करायेंगे ।

भाजपा के अलावा सरसंघचालक डा. मोहन भागवत विश्‍व हिंदू परिषद,किसान संघ,मजदूर संघ, विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सहकार भारती के अलावा संघ के अन्‍य आनुषांगिक संगठनों के राष्ट्रीय संगठन मंत्रियों को भी संबोधित करेंगे। यह बैठक वर्चुअल होगी। सभी वि‍विध संगठनों के पदाधिकारी आनलाइन ही सरसंघचालक के साथ जुड़ेंगे।

रविवार को चित्रकूट बैठक में संघ ने बड़ा बदलाव किया है। अभी तक भाजपा में समन्‍वयक का काम देख रहे सहसरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल की जगह अब सहसरकार्यवाह अरूण कुमार देखेंगे । यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बदलाव को अहम माना जा रहा है। अरूण कुमार को भाजपा की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार यह सरसंघचालक और भाजपा के संगठन मंत्रियों के साथ बैठक है।

भाजपा में संगठन मंत्री का पद काफी महत्‍व का है ।संगठन मंत्री संघ का वरिष्‍ठ प्रचारक होता है। वह राष्ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ और भाजपा में समन्‍वय का काम करता है। संघ के निर्देशों का पार्टी में पालन कराने का काम संगठन मंत्री का ही होता है। संघ का शीर्ष नेत़त्‍व अपनी बात संगठन मंत्रियों के माध्‍यम से ही भाजपा में पहुंचाता है। संगठन मंत्री केवल भाजपा में ही नहीं होते हैं। संघ के जितने भी आनुषांगिक संगठन हैं सभी संगठनों में संघ के पूर्णकालिक प्रचारक प्रांत, क्षेत्र और राष्ट्रीय स्‍तर पर नियुक्‍त होते हैैं। संगठन मंत्रियों के माध्‍यम से संघ इन संगठनों के कार्यों पर निगरानी रखता है। वैसे सभी संगठनों का कार्य अलग’अलग होता है लेकिन वैचारिक रूप से सबकी प्रतिबध्‍ता संघ के प्रति रहती है।

Related posts

रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत 26 अरब अमेरिकी डॉलर का रक्षा उद्योग हासिल कर लेगा  

bharatkhabar

प्रयागराज: खानम आर्ट गैलरी में होगी ईद की रौनक, मिलेंगे ये सामान

Aditya Mishra

भाजपा युवा मोर्चा और एबीवीपी के कार्यकर्त्ताओं ने स्वामीअग्निवेश को पीटा

rituraj