मनोरंजन

100 करोड़ कल्ब में शामिल हो सकती है ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’

badri 1 100 करोड़ कल्ब में शामिल हो सकती है 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां'

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ का जलवा बरकरार है। रिलीज के चार दिनों में 55 करोड़ की कमाई कर चुकी ये फिल्म इस साल की बड़ी हिट होने जा रही है। फिल्म ने सोमवार को 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। जाहिर है कि होली की छुट्टियों का इस लव स्टोरी को बड़ा फायदा मिला है।

badri 1 100 करोड़ कल्ब में शामिल हो सकती है 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां'

फिल्म ने पहले वीकेंड में 43 करोड़ के साथ मजबूत शुरुआत की थी। अब इस फिल्म के कारोबार को देखते हुए जानकार कहने लगे हैं कि ये फिल्म सौ करोड़ के क्लब तक पंहुच सकती है। जानकारों की राय में, ये फिल्म अगले वीकंड तक, यानी दस दिनों के बाद सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। माना जा रहा है कि इस फिल्म को नई रिलीज फिल्मों के कमजोर होने का फायदा मिला। खास तौर पर ‘रंगून’ की असफलता ने इस फिल्म के लिए रास्ता आसान कर दिया। अगले शुक्रवार को गोविंदा की फिल्म ‘आ गया हीरो’ रिलीज होने जा रही है, लेकिन इस फिल्म को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं है, इसका फायदा भी ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ को मिल सकता है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी करण जौहर की कंपनी की ये लव स्टोरी यूपी के छोटे शहर झांसी की है। शशांक इससे पहले वरुण और आलिया की जोड़ी के साथ ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनियां’ बना चुके हैं और अब कहा जा रहा है कि इसी जोड़ी के साथ वे दुल्हनियां की तीसरी फिल्म भी बनाने का इरादा रखते हैं।

Related posts

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के लिए कही ये बात, ‘मेरे कोहिनूर को दुआओं में याद रखना’

mohini kushwaha

फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ 2018 की लिस्ट जारी, इन 10 सेलिब्रिटीज़ में सलमान ने मारी बाज़ी

Rani Naqvi

पद्मावत पर ओवैसी की मुसलमानों से अपील, फिल्म देखने ना जाएं, पैसे की बर्बादी है

Vijay Shrer