लाइफस्टाइल हेल्थ

बिना स्पर्म के ही पैदा होगा बच्चा नहीं होगी आदमी की जरूरत…

sperm 1 बिना स्पर्म के ही पैदा होगा बच्चा नहीं होगी आदमी की जरूरत...

विज्ञान कितना आगे निकल चुका है। इसके तो आपने कई सारे नमूने देखे होंगे। लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं। उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे और आप सोचने लगेंगे कि, ऐसा भी हो सकता है। जी हां विज्ञान और वैज्ञानिकों ने इतनी तरक्की कर ली है कि, अब बिना आदमी के स्पर्म के ही बच्चा पैदा हो जाएगा।वैज्ञानिकों ने कुछ समय पहले लैब में ऐसा एक नया प्रयोग किया है, जिसमें उन्होंने चूहे की कोशिका से ही बच्चा पैदा कर लिया है। यानि इस बात की पूरी संभावना बंध चली है कि अगर लैब में मानव अंगों की किसी कोशिका से बच्चा पैदा करना चाहें तो वो एकदम संभव है। यानि अब आने वाले समय में ना तो मां का एग चाहिए होगा ना ही पिता का स्पर्म।

sperm 2 बिना स्पर्म के ही पैदा होगा बच्चा नहीं होगी आदमी की जरूरत...
ये दो अलग-अलग प्रयोगों के टूटे टुकड़े हैं जिन्हें आपस में जोड़कर बिना एग और स्पर्म के बच्चे विकसित किए जा सकेंगे। बीते 2 सालों से चल रहे इन प्रयोगों में मानव इतिहास और अभी तक के सभी ज्ञान को झुठलाने की ताकत मौजूद है।कुछ सालों पहले जापान के वैज्ञानिक यू शाओ अपनी प्रयोगशाला में काम कर रहे थे। अचानक उन्हें कुछ अलग और विचित्र नजर आया। वो जिन कोशिकाओं पर काम आकर रहे थे और उन्हें उगाने की कोशिश कर रहे थे, वो एक स्थान पर इकट्ठी हो गई थीं और कुछ कुछ एम्ब्रियो जैसा स्वरुप ले चुकी थीं। यह एक चमत्कार जैसा ही था और इसके बाद यू शाओ और उनकी टीम ने इस दिशा में काम करना शुरू किया।

साल 2017 की शुरुआत में एक अन्य प्रयोग में इसी से मिलते-जुलते तरीके से आर्टिफीशियल स्पर्म भी विकसित किये गए थे। स्पर्म कोशिका का आकार एक टूटते तारे जैसा होता है। इसका एक सिर होता है और एक पूंछ होती है। यह पूंछ इसे तेजी से आगे बढ़ने में मदद करती है। इसीलिए प्रयोगशाला में इसे इसी तरीके से बनाया जा रहा है।वैज्ञानिक दुनिया भर में इन दोनों प्रयोगों को एक साथ लाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी कुछ समय और लगेगा जब बिना मां या बाप के बच्चे पैदा हो सकेंगे।

https://www.bharatkhabar.com/rajnath-singh-will-take-stock-of-ladakh-border-friday/
तो देखा आपने विज्ञान कितने आगे निकल चुका है। आने वाले समय में इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली रिसर्च और उपलब्धियां सामने आ सकती हैं।

Related posts

मानसून के मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

Rahul

कोरोना से बचना है तो खूब पिएं नींबू पानी, जानिए शरीर को कैसे बीमारियों से बचाता है नींबू..

Mamta Gautam

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 25.32 करोड़

Neetu Rajbhar