पंजाब। लुधियाना जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने यहां कार्रवाई करते हुए खालिस्तानी आतंकी संकठन बब्बर खालसा के चार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बब्बर खालसा के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था, पूछताछ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बंदूक और गोला-बारूद जब्त किया है। मामले में कहा कि आतंकी सुरिंदर सिंह बब्बर से जुड़े हुए हैं। जानकारी है कि सुरिंदर सिंह बब्बर आतंकियों को पैसा और हथियार मुहैया कराता है। इन आतंकियों ने उनके खिलाफ लिखने वालों पर हमला करने की साजिश बना रहे थे। इन्हें सुरिंदर सिंह ही हथियार मुहैया कराता है। पुलिस ने बताया कि आतंकी स्थानीय लोगों के संपर्क में थे। लोगों से संपर्क बनाने के लिए वह सोशल मीडिया को भी प्रयोग में लाते थे। फिलहाल पुलिस आतंकियों के साथ पूछताछ में जुटी हुई है।