featured दुनिया देश

डोकलाम विवाद पर बोले बाबा रामदेव, चीनी समान का करें बहिष्कार

baba ramdev, abandoning, chini goods, doklam vivad

इन दिनों भारत और चीन के बीच में खासा तनातनी का माहौल बना हुआ है। आए दिन इससे जुड़ा हुआ कोई मुद्दा सामने आ रहा है। ऐसे में योग गुरू बाबा रामदेव ने चीन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बाबा रामदेव ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार रामदेव ने देशवासियों से चीनी सामान का बहिष्कार करने के आह्वान किया है। उनका कहना है कि अगर चीनी समान का सामान का बहिष्कार करेंगे तो चीन को मजबूरन हमारे सामने झुकना पड़ जाएगा।

baba ramdev, abandoning, chini goods, doklam vivad
baba ramdev said about doklam

बाबा रामदेव के अनुसार चीन अपना सामान भारत में बेच कर मुनाफा कमा रहा है और इन पैसों से पाकिस्तान की मदद कर रहा है। बाबा रामदेव के अनुसार चीन पाकिस्तान को मदद कर रहा है और चीन की मदद से पाकिस्तान आए दिन घाटी का माहौल खराब करने में लगा हुआ है। उनके अनुसार पाकिस्तान चीन की मदद पा कर ही घाटी में सैनिकों को परेशान कर रहा है। उनके अनुसार अगर देशवासियो ने चीनी सामान का विरोध करना शुरू कर दिया तो चीन हमारे सामने झुक जाएगा। बाबा रामदेव के अनुसार अगर देशवासियों ने ऐसा करने की ठान ली तो चीन मजबूर हो जाएगा और अपने कदम पीछे ले लेगा।

आपको बता दें कि चीन और भारत के बीच में इन दिनों खासा तनातनी का माहौल बना हुआ है। लगातार चीनी मीडिया भारत के खिलाफ गलत चीजें दर्शाने में लगा हुआ है। आए दिन चीनी मीडिया भारत के खिलाफ कोई ना कोई ऐसा मुद्दा उठा रहा है जिसका सिर पैर नहीं है। अभी हाल ही में चीनी सेना की तरफ से कहा गया था कि अब चीन की सहन शक्ति खत्म होती जा रही है। और वक्त आने पर चीन भारत के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है।

Related posts

16 नवंबर 2021 का पंचांग : प्रदोष व्रत, जानें आज का शुभकाल और राहुकाल

Neetu Rajbhar

विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख 96 हजार की ठगी, केस दर्ज

Rani Naqvi

UPPSC ने जारी किया समीक्षा अधिकारी बैकलॉग 2016 का रिजल्ट, इतने अभ्‍यर्थी पास

Shailendra Singh