Breaking News यूपी

आजमगढ़: सपा मुख्यालय को पुलिस ने घेरा!

31 08 2019 31azm14c c 2 19536568 23733 आजमगढ़: सपा मुख्यालय को पुलिस ने घेरा!

आजमगढ़/लखनऊ। प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। इस बीच प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) इस चुनाव में योगी सरकार (Yogi Government) पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर धांधली करने का गंभीर आरोप लगा रही है।

इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ (Azamgarh) से बड़ी खबर ये आ रही है कि समाजवादी पार्टी के मुख्यालय को पुलिस ने एक किलोमीटर के दायरे में घेराबंदी कर दी है।

गौरतलब है कि आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सपा (SP) के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। वहीं भाजपा भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आजमगढ़ सपा का गढ़ माना जाता रहा है। यह पहली बार होगा कि यहां पर सपा के मुकाबले भाजपा खड़ी है।

आमतौर पर यहां पर सपा और बसपा (BSP) ही आमने सामने रहती हैं। इस चुनाव में सपा ने विजय यादव को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने संजय निषाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

सपा नेता आईपी सिंह ने लगाया गंभीर आरोप

सपा नेता आईपी सिंह (I P Singh) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज़मगढ़ में सपा जिला मुख्यालय को लगभग 1 किलो मीटर तक पुलिस ने चारों तरफ से घेर दिया है। उन्होंने दावा किया कि वे पैदल चलकर मतदान स्थल तक पहुंचे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया है कि सपा के पक्ष में अधिकतम सदस्य वोट करने जा रहे हैं, समाजवादी पार्टी आज़मगढ़ में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में आज लोकतंत्र की हत्या का प्रयास जारी है।

84 जिला पंचायत सदस्य हैं आजमगढ़ में

आजमगढ़ में 84 जिला पंचायत सदस्य हैं। सपा प्रत्याशी विजय यादव (Vijay Yadav) पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव (Durga Prasad Yadav) के बेटे हैं। वह पूर्व ब्लाक प्रमुख भी हैं। वहीं बीजेपी ने अपने मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कन्हैया निषाद (Kanhaiya Nishad) के बेटे संजय निषाद (Sanjay Nishad) को टिकट दिया है। दोनों की ही टक्कर रोमांचक चल रही है।

Related posts

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रीट में लिया ऐतिहासिक फैसला

kumari ashu

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सितारों नें मांगे वोट

piyush shukla

नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा को मुलायम ने किया पार्टी से चलता

piyush shukla