Breaking News featured यूपी

सेना पर दिए विवादित बयान मामले में आजम खां की मुश्किलें बढ़ीं

azam khan 2 सेना पर दिए विवादित बयान मामले में आजम खां की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में बयानवीरों की कमी नहीं है। हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और सुर्खियों रहने के आदी आजम खां ने सेना को लेकर एक विवादित बयान दिया था। अब ये विवादित बयान आजम खां के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। क्योंकि पूर्व मंत्री आजम खां पर बिजनौर और रामपुर में एफआईआर दर्ज हो गई है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ 124ए राजद्रोह, 131 ipc के अलावा 505 ipc की धारा में शांति भंग करने की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है।

azam khan 2 सेना पर दिए विवादित बयान मामले में आजम खां की मुश्किलें बढ़ीं

आजम खां पर आरोप लगा है कि उन्होने विवादित बयान देकर सेना को सत्यनिष्ठा से विचलित करने के साथ झूठा कथन बोलकर लोकशांति भंग करने की कोशिश की है। हांलाकि आजम ने अपने बयान पर सफाई देते हुए उसका गलत मतलब निकालने की बात कही थी। लेकिन आजम के बोल वचन पर लोगों पर तब भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उनका पुतला फूंका था। इसके पहले भी कई बार आजम के विवादित बयानों के चलते समाजवादी पार्टी के साथ आजम की किरकिरी हो चुकी है। बीते साल बुलंदशहर रेप पीडिता को लेकर एक विवादित बयान भी आजम खां के दिया था। जिसके चलते सुप्रीम को की फटकार के बाद लिखित तौर पर आजम को माफी मांगनी पड़ी थी।

आजम खा ने बीते दिनों भारतीय सेना और कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होने सेना के बारे ये इतना तक हक दिया था कि सेना बलात्कार के मामलों में भी शामिल रहती है। इसीलिए आंतकी उनके प्राइवेट पार्ट काटकर ले गये। उनके बयान के वीडियो वायरल होने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। 124ए और 131 दोनों मामलों में आजीवन सजा का प्रावधान है। अगर पुलिस और कानून ने कार्रवाई की तो आजम खां को जेल जाना पड़ सकता है।

Related posts

उत्तराखंड: सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने में लगी सरकार, जल्द मिलेगी युवाओं को सौगात

Rahul

शानदार: अनिल अंबानी को मुकेश ने दिया साथ, एरिक्सन को चुकाए 458.77 करोड़

bharatkhabar

इन राज्यों में 31 मार्च को होगा राज्यसभा सीट के लिए चुनाव, केंद्रीय चुनाव आयोग ने की घोषणा

Rahul