Breaking News featured यूपी राज्य

आजम ने इशारों-इशारों में कसा सीएम पर तंज, हमारे यहां ‘शैतान’ नहीं मनाते ईद

azam khan and yogi आजम ने इशारों-इशारों में कसा सीएम पर तंज, हमारे यहां 'शैतान' नहीं मनाते ईद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने सीएम  का नाम लिए बैगर इशारों-इशारों में हमला बोलते हुए योगी की तुलना अपराधी और शैतान से कर डाली। सपा नेता ने कहा कि इस्लाम में शैतान ईद नहीं मनाता और अगर वे ईद नहीं मनाएंगे तो मैं भी होली नहीं मनाउंगा। ऐसे में हमारी सिवई और उनकी गुझिया कौन खाएगा। आजम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि सदन में वो अपराधी जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं और कहते हैं कि काट दूंगा। बताए ये भी कोई भाषा है?azam khan and yogi आजम ने इशारों-इशारों में कसा सीएम पर तंज, हमारे यहां 'शैतान' नहीं मनाते ईद

बता दें कि सपा नेता बहुजन समाज पार्टी के नेता लाल जी वर्मा के बेटे के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। बाद में लखनऊ लौटते वक्त इल्तिफागंज में ब्लॉक प्रमुख डॉ.खुशनुमा नजीब खान के घर पर भी गए। आपको बता दें कि आजम अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। हाल में उनके बयान पर उनकी जमकर निंदा हो रही है। विपक्ष का कहना है कि इस तरह से किसी को भी शैतान कहना गलत है। सपा नेता को माफी मांगनी चाहिए। सपा नेता ने बातचीत में कहा कि अगर सीएम को हिंदू होने पर गर्व है तो मैं इंसान और मुस्लिम होने पर गर्व करता हूं।

सीएम ने कहा था कि वो ईद नहीं मनाते तो अब ऐसे में अगर वो ईद नहीं मनाएंगे तो हमरी सिवई कौन खाएगा? अगर आप ईद नहीं मनाएंगे तो फिर आपकी गुझिया कौन खाएगा? हमें गुझिया नहीं खिलाएंगे? हमारी सिवई नहीं खाएंगे? ये कैसा हिंदुस्तान होगा? ये नहीं हो सकता। सपा नेता ने कहा कि वो ईद इसलिए नहीं मनाते क्योंकि इस्लाम के मुताबिक ईद वो शख्स नहीं मनाता जो शैतान होता है। जिस दिन शैतान ईद मना लेगा, उस दिन हमारे धर्म की बल्ले-बल्ले है। हमे कुछ नहीं बुरा लगा उनका। जहां तक साथ की बात है तो अगर योगी समाजवादी हो जाएं तो वह अच्छे लगेंगे। नफरत के एजेंडे पर सरकार बनाई जा सकती है,लेकिन चलाई नहीं जा सकती।

Related posts

जानिए क्या है ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की कहानी

Pradeep sharma

तेजस्वी का सीएम पर वार, ‘नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार’

Pradeep sharma

शाबाश! हुसैनगंज पुलिस ने दो घंटे में किया ऐसा काम, दूसरे थानों के लिए बना नजीर

Shailendra Singh