featured पर्यटन यूपी

अयोध्या पर्व की 5 अप्रैल से हो रही शुरुआत, जानिए क्या है पूरी तैयारी

अयोध्या पर्व की 5 अप्रैल से हो रही शुरुआत, जानिए क्या है पूरी तैयारी

लखनऊ: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की संस्कृति और अवध की झलक दिखाने के लिए पिछले कुछ वर्षों से अयोध्या पर्व का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष भी 5 अप्रैल से दिल्ली में तीन दिवसीय कार्यक्रम होने वाला है।

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगा कार्यक्रम

अयोध्या पर्व की शुरुआत 5 अप्रैल से हो रही है, जो अगले तीन दिन 7 अप्रैल तक चलेगा। इसे नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मनाया जायेगा। अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व के बारे में सभी को जानकारी देने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। राम मंदिर निर्माण को देखते हुए इस बार लोगों में और दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

अयोध्या पर्व की 5 अप्रैल से हो रही शुरुआत, जानिए क्या है पूरी तैयारी
अयोध्या पर्व
श्री अयोध्या न्यास कर रहा अयोध्या पर्व का आयोजन

इस कार्यक्रम के माध्यम से अयोध्या ही नहीं, पूरे अवध और यूपी की साझी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। राम मंदिर का मॉडल, सरयू का जल और अयोध्या की मिट्टी यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी के द्वारा भी लोगों को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है।

गोष्ठी और सम्मेलन से मिलेगी नई पहचान

इसके अलावा संगोष्ठी और अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें लोक परंपरा का भी प्रदर्शन होगा। इस बार अयोध्या पर्व का तीसरा आयोजन होगा, जिसमें श्रीराम से जुड़े तीर्थस्थान और धार्मिक स्थलों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। यहां काव्य गोष्ठी और सम्मेलन का भी आयोजन होता आया है। इसके अतिरिक्त साहित्य संवाद, गायन, लोकनृत्य जैसे कार्यक्रम भी होते हैं।

इस आयोजन की जानकारी अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी अयोध्या पर्व का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसमें कई कार्यक्रम और चर्चाओं के द्वारा अयोध्या की जानकारी और इतिहास को देशभर में पहुंचाने की योजना है। अलग-अलग स्टॉल पर लोकल कारीगरों की कला और उत्पाद को भी उपलब्ध करवाया जाता है।

Related posts

Bundelkhand Expressway: 16 जुलाई को होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, पीएम मोदी देगें सौगात

Rahul

शीतकाल से चार धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, जानें कब तक हो सकेंगे भगवान के दर्शन

Trinath Mishra

उत्तर प्रदेश:  बीजेपी सरकार पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- किसानों को धोखा देने में किया कमाल, अब जनता को तबाह करने का काम कर रहे

Saurabh