देहरादून। फरार चल रही धोखाधड़ी की आरोपी नाजिया यूसुफ पर पुलिस ने एक हजार का इनाम घोषित कर दिया है। आपको बतादें कि सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया पर धोखाधड़ी का आरोप है और नाजिया एक साल से फरार चल रही है। इसी के साथ आपको बता दें कि नाजिया के पति सचिन उपाध्याय को पुलिस पहले ही धोखाधड़ी के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के मुताबिक नाजिया यूसुफ और सचिन उपाध्याय के खिलाफ राजपुर थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि इन दोनों ने अपने पार्टनर मुकेश जोशी की संपत्ति को खुर्द बुर्द कर खुद को मालिक बताते हुए बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन ले लिया था। मामले में 2017 में राजपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन, इसमें पुलिस ने एफआर लगा दी थी। लेकिन, बाद में कोर्ट के दखल के बाद एफआर वापस लेते हुए नया मुकदमा 19 जनवरी 2020 को दर्ज किया गया था।