खेल

रांची टेस्ट: टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला

australia test match रांची टेस्ट: टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला

रांची। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं, इसके चलते दोनों के लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।

australia test match रांची टेस्ट: टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला

इस मैच के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर अभिनव मुकुंद की जगह मुरली विजय को शामिल किया है। विजय चोट के चलते पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर मिचेल स्टार्क की जगह पैट कमिंस को और मिचेल मार्श की जगह ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया है।

डीआरएस विवाद के चलते दोनों टीमों के संबंध खराब हुए हैं। इस मैच में ऐसी ही गर्मागर्मी देखने को मिल सकती है। यह इस केंद्र का पहला टेस्ट मैच है जिसके चलते आयोजक मैच को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

Related posts

विजय हजारे ट्राफी में इशान का तूफानी शतक, झारखंड ने मध्यप्रदेश को 324 रनों से रौंदा

Yashodhara Virodai

भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को मात देकर किया क्लीन स्वीप.

mahesh yadav

T20 World Cup: 13 साल बाद फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को दी करारी मात

Neetu Rajbhar