featured भारत खबर विशेष

आज रात आसमान पर खुली आंखों से देख सकेंगे 8 ग्रह, जानिए घटना के पीछे के बड़े कारण..

mangal 2 आज रात आसमान पर खुली आंखों से देख सकेंगे 8 ग्रह, जानिए घटना के पीछे के बड़े कारण..

आपने आसमान के कई बड़े ग्रहों के बारे में तो जरूर सुना होगा। इन ग्रहों की बात आपने पंडितों और ज्योतिषियों के मुंह से ज्यादा सुनी होगी। हो सकता है इन ग्रहों के बारे में आपने किताबों में भी पढ़ा हो। लेकिन हम एक बात को यकीन के साथ कह सकते हैं कि, आपने आज दिन तक इन ग्रहों को कभी नहीं देखा होगा। लेकिन आज रात आपको नंगी आंखों से इन शानदार ग्रहों को देखने का मौक मिलने जा रहा है।
शनिवार को सूरज की रोशनी शाम होते ही मंद पड़ने लगेगी उसी के बाद चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि के साथ नेप्च्यून-यूरेनस दिखाई देना आरंभ हो जाएगा। इन 8 ग्रहों में से 6 ग्रहों को आप सामान्य आंखों से देख सकते हैं।

mangal 2 आज रात आसमान पर खुली आंखों से देख सकेंगे 8 ग्रह, जानिए घटना के पीछे के बड़े कारण..
शनिवार यानि की आज सूर्यास्त के समय ये सभी 8 ग्रह पृथ्वी की ठीक सामने रहेंगे। इस स्थिति में सूर्यास्त के बाद करीब 7.30 बजे से गुरु ग्रह दिखने लगेगा। फिर थोड़ी ही देर के बाद शनि ग्रह भी दिखाई देना लेगा। गुरु और शनि ग्रह के बाद रात के 9 बजे नेप्चयून का उदय होगा। इसके बाद लाल ग्रह के नाम से पहचाने वाला मंगल रात के 11 बजे दिखाई देगा। जैसे ही रात के 12 बजेगा। युरेनस भी दिखाई देगा। हालांकि नेप्च्यून और यूरेनस को टेलीस्कोप की सहायता से देखा जा सकेगा। इसके बाद पूर्व दिशा मे रात के 3 बजे आकाश में सबसे ज्यादा चमकने वाला तारा शुक्र का उदय होगा।

इसके बाद अगले दिन सूर्योदय होने से कुछ मिनट पहले ही बुध ग्रह दिखाई देगा। इसी के साथ रोज की तरह आकाश में रात 10 बजे चंद्रमा दिखाई देगा।इस तरह के खगोलीय घटना के बारे में खगोल वैज्ञानिकों का मनाना है कि एक साथ एक ही रात में देखने का ऐसा संयोग बहुत कम बार देखने को मिलता है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार सौर मंडल के ये ग्रह सूर्य की परिक्रमा अपनी चाल से करते हुए दिन के समय सूर्य के साथ करते रहते हैं। चूंकि कई बार दिन में यह संयोग बनने के कारण सूर्य की रोशनी की वजह से यह दिखाई नहीं देता है। लेकिन इस बार 8 ग्रह  8 तारीख की शाम से ही दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

https://www.bharatkhabar.com/a-large-scale-conspiracy-of-terror-in-kashmir/
हांलाकि इसे सामान्य आंखों की मदद से नहीं देख सकते बल्कि टेलिस्कोप की मदद से यह आसमान में दिखाई देगा। फिर उसके बाद रात के 11 बजे से अगले दिन की सुबह होने से पहले तक मंगल ग्रह को देखा जा सकता है। इस खूबसूरत नजारे को आप 9 अगस्त की सुबह तक देख सकते हैं।

Related posts

एमसीडी चुनाव में नहीं दिखेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

shipra saxena

2019 के चुनाव में VVPAT का होगा इस्तेमाल: अरुण जेटली

shipra saxena

पाकिस्तान अहमद पटेल को सीएम क्यों बनाना चाहता हैः पीएम मोदी

Vijay Shrer