Breaking News featured देश

मनोज तिवारी के घर पर हुआ जानलेवा हमला , 2 लोगों को आईं मामूली चोटें

manoj tiwari मनोज तिवारी के घर पर हुआ जानलेवा हमला , 2 लोगों को आईं मामूली चोटें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के सरकारी आवास पर रविवार (30-4-17) देर रात हमला हुआ है। इस हमले में तिवारी के दो स्टाफ को कुछ चोटे आईं है हालांकि जिस समय ये हमला हुआ मनोज घर पर नहीं थे। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ये हमला रोडरेज के बाद शुरु हुआ।

manoj tiwari मनोज तिवारी के घर पर हुआ जानलेवा हमला , 2 लोगों को आईं मामूली चोटें

इस हमले के बारे में जानकारी खुद मनोज तिवारी ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरे 159 North Avenue आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है।

 

मनोज तिवारी के घर पर ये हमला देर रात करीबन 1: 22 बजे हुआ। हमलावरों की संख्या 8 से 12 थी। हमलावरों ने घर में मौजूद तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइए के साथ मारपीट भी की। हालांकि जिस समय ये हमला हुआ मनोज घर पर मौजूद नहीं थे लेकिन जैसे ही हमले की जानकारी मिली वो तुरंत अपने सरकारी आवास पर पहुंचे और डीसीपी को फोन करके इस बात की जानकारी दी।

इस पूरी वारदात के बारे में मनोज तिवारी का कहना है कि ये एक तरह का जानलेवा हमला है। मेरे 2 लोगों को चोटें भी आईं है। ये एक बड़ी साजिश लग रही है हो सकता है कि पुलिस भी इसमें शामिल हो लेकिन किसी को बख्शा नहीं जाएगा। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि तिवारी के घर के मोड़ पर स्टॉफ की स्कोर्पियो कार और एक वैगनआर कार में मामूली टक्कर हो गई थी जिस पर दोनों पक्षों की कहासुनी हो गई।

इसके बाद मनोज का स्टॉफ घर आ गया लेकिन वैगनआर कार सवार लोग तिवारी के घर के पास ही रहते हैं लिहाजा उन लोगों ने कुछ लोगों को फोन करके बुलाया। इसके बाद उन लोगों ने स्टॉफ से मारपीट की। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

Related posts

राज्यपाल की बीमारी को लेकर सस्पेंस, स्वाइन फ्लू है या नहीं को लेकर हंगामा

Vijay Shrer

अपने ही ट्विट को लेकर फंसी कांग्रेस, जाने क्या है मामला

Rani Naqvi

MUMBAI CENTRAL स्टेशन पर पहला POD HOTEL शुरू, मिलेंगी यह VIP सुविधाएं

Rahul