Breaking News featured देश

असम में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद

Asam असम में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद

तिनसुकिया। शनिवार को असम में सेना के काफिले पर उल्फा आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं, असमें के तिनसुकिया जिले में आतंकियाें की तरफ से अचानक सेना पर हमला हुआ, जिसमें चार जवानों के घायल होने की भी खबर है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है, बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाते हुए बिस्फोट कर उड़ा दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

asam

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि सशस्त्र उग्रवादियों ने पहले एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट कर दिया और उसके बाद वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। घटना सुबह करीब 5.30 बजे पेनगेरी इलाके की है। न्यूटन ने कहा, “गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए। हम उन्हें अस्पताल ले गए, जहां तीन ने दम तोड़ दिया। तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक मुग्धज्योति महंत ने कहा कि हमला नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलंग (एनएससीएन-के) और आतंकवादी संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के वार्ता विरोधी गुट ने किया।वहीं, रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “उग्रवादियों ने एके-47, आरपीजी, लीथोड बंदूकों और अन्य संवेदनशील हथियारों से काफिले पर हमला किया था।”

सेना पर हुए हमले की मुख्यमंत्री सरबानंदा सोनेवाल ने हमले की कड़ी निंदा की है, साथ ही उन्होंने कहा है कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा और हरहाल में उन्हें सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जल्द से जल्द उनपर कार्रवाई की जाएगी।

sarbanand-sonewal

सेना पर हुए इस हमले के बाद गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को फोन कर हमले की जानकारी ली और कहा कि गृहमुत्रालय घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच में हर संभव मदद की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के तिनसुकिया जिले में सेना के एक काफिले पर उग्रवादियों के हमले के बाद शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से इस बारे में बात की।  हमले में तीन जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया। राजनाथ ने कहा कि गृह मंत्रालय स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “असम के मुख्यमंत्री (सर्बानंद) सोनोवाल से बात की। उन्होंने मुझे तिनसुकिया में हुए हमले के मद्देनजर स्थिति की जानकारी दी। गृह मंत्रालय स्थति पर करीब से नजर रखे हुए है। सिंह ने कहा, “तिनसुकिया में हुए विस्फोट में जवानों की शहादत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, घटना तिनसुकिया के पेंगेरी इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उग्रवादियों ने सड़क के दोनों ओर से सैन्य वाहन पर गोलीबारी की। सड़क के दोनों और वन क्षेत्र है।

Related posts

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार पड़ी धीमी, PMI घटकर पहुंचा 48.1

pratiyush chaubey

आगराः खत्म हुआ इंतजार, अब कीजिए चांद की रोशनी में ताज का दीदार

Shailendra Singh

हरदोई- विवाहिता ने फंदे पर लटकर की आत्महत्या

Breaking News