आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के आवास पर कुछ लोगों ने हमला किया है। जिसकी जानकारी सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करवाने का आरोप लगाया। और कहा कि चाहे मेरी हत्या भी हो जाए, लेकिन मैं मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा।
‘मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूंगा’
बता दें आप नेता संजय सिंह का आरोप है कि नार्थ एवेन्यु के घर पर 4 से 5 अज्ञात लोगों ने ये काम किया है। संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूंगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्या हो जाए।
मेरे घर पर हमला हुआ है।
कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा।
इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय।— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 15, 2021
2 लोगों को हिरासत में लिया गया
वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक संजय सिंह के स्टाफ ने 2 लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। मामले में लीगल एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल तफ्तीश जारी है।
‘2 करोड़ की जमीन को 18 करोड़ में खरीदा’
याद हो कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से 2 करोड़ रुपये की जमीन को 18 करोड़ में खरीदा, ये मामला धन शोधन का है। साथ ही वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए CBI और ED से मामले की जांच करने को कहा।