featured यूपी

26 जून को पेंशन बहाली के लिए अटेवा पूरे देश में करेगा आंदोलन, मांगे पूरी नहीं होने उठाएंगे यह बड़ा कदम

26 जून को पेंशन बहाली के लिए अटेवा पूरे देश में करेगा आंदोलन, मांगे पूरी नहीं होने उठाएंगे यह बड़ा कदम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने जानकारी देते हुए बताया 26 जून 2021 को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक कर्मचारी पेंशन बहाली के लिए अभियान चलाएंगे।

पेंशनविहीन कर्मचारी,शिक्षक मिलकर अधिरियों से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेंगे। साथ ही निजीकरण ना करने की भी मांग करेंगे। प्रदर्शन और अपनी मांग रखने वाले सभी लोग ट्विटर पर भी अपने इस अभियान को चलाएंगे। यह अभियान अटेवा पेंशन बचाओ संस्था की तरफ से किया जाएगा। ट्विटर पर इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री-राज्यों के मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन व्यावस्था को बहाल करने की मांग भी की जाएगी।

पूरे देश में होगा विरोध

NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। पूरे देश में शिक्षकों और कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। हम इसके लिए पूरे देश में आंदोलन करेंगे। विजय बंधु ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि माननीय खुद तो चार-चार पेंशन लेते है और कर्मचारियों को एक भी पेंशन नहीं दे रहे है। राष्ट्रवादी लोग राष्ट्र को छोड़कर नीजिकरण में जुट गए है।

युपी विधानसभा चुनाव में लेंगे बदला

अटेवा के प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी ने कहा युपी में विधानसभा चुनाव में करीब एक साल बाकी है। अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं माने तो उसे उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। साथ ही अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्वीटर के माध्यम से हम अपनी बात को सशक्त रूप से सरकार के सामने रखेंगे।

 

Related posts

भारत ही नहीं, इन देशों ने भी लगाए हैं सोशल मीडिया पर कई नियम

Aditya Mishra

केजरीवाल ने पूंछा पीएम मोदी से सवाल कहा, क्या हिंदू-मुस्लिम करने से भारत बनेगा नंबर वन?

Ankit Tripathi

चिकनगुनिया के बाद डेंगू के डंक से 14 लोगों की मौत

shipra saxena