देश featured

अटल बिहारी वाजपेयी की शांति शिखर वार्ता, ये रही मुख्य बातें

आगरा शांति शिखर वार्ता अटल बिहारी वाजपेयी की शांति शिखर वार्ता, ये रही मुख्य बातें

नई दिल्ली।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के ऐसे राजनेता थे जिनके जाने पर पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है। अपने शासनकाल के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने कई ऐसे काम किए जिनकी वजह से उन्हें आज भी याद रखा जाता है। अटल जी ने भारत पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर भी कई अहम काम किए जो काफी सरहानीय कदम साबित हुए। शिखर वार्ता जो आगरा में हुई थी। इसमें आगरा शिखर वार्ता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के बीच दोनों देशों की समस्याओं को लेकर हुए एक वार्तालाप को कहा जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी

आगरा में आयोजित शांति शिखर वार्ता

अटल बिहारी वाजपेयी ने परवेज मुशर्रफ़ को आगरा में शिख़र वार्ता के लिए आमंत्रित किया। अटल जी चाहते थे कि वार्तालाप के माध्यम से दोनों देशों की समस्याओं का निराकरण किया जाए, लेकिन परवेज मुशर्रफ़ के व्यक्तित्व को समझने में भूल कर बैठे। परवेज मुशर्रफ़ ने शाही यात्रा का आनन्द तो उठाया लेकिन समझौते की राह हमवार नहीं हुई। परवेज मुशर्रफ़ ने भारत सरकार को पूर्व सूचना दिए बग़ैर ही आगरा के इलेक्ट्रानिक मीडिया को संभाषण जारी कर दिया, जिससे भारत की आलोचना हुई। इस संभाषण में भारत का पक्ष भी नकार दिया गया और कश्मीर के मामले को अधिक पेचीदा बनाकर पेश किया गया।

परवेज मुशर्रफ़ को ‘बेचारा’ समझकर बुलाया

इस प्रकार परवेज मुशर्रफ़ ने भारत की ज़मीन पर रहते हुए भारत की ज़मीन का उपयोग कूटनीति के लिए किया और पाकिस्तानियों में लोकप्रियता हासिल कर ली। कहने का तात्पर्य यह है कि परवेज मुशर्रफ़ को ‘बेचारा’ समझकर बुलाया गया लेकिन वह नायक बनकर विदा हुआ। अटलजी के प्रयास सकारात्मक अवश्य थे, लेकिन परवेज मुशर्रफ़ भारत से सम्बन्ध सुधारने की ख़्वाहिश नहीं रखते थे। मुशर्रफ़ सरकार ने भारत में आतंकवादी घटनाओं को बढ़ावा दिया। परवेज मुशर्रफ़ और उनकी सरकार ने भारत के साथ कोई भी क़रार इस शिखर वार्ता के दौरान नहीं किया। इसी के साथ अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत पाकिस्तान के रिश्ते को सुधारने के लिए दिल्ली लाहौर बस सेवा भी शुरू की। अटल जी का ये कदम काफी सराहनीय कदम माना गया था।

ये भी पढ़ें:-

अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर किया मजबूर

अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 बार देखी इस हीरोइन की एक फिल्म

जानिए अटल बिहारी वाजपेयी ने बतौर सांसद क्या था संसद में

सीएम रावत ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related posts

Saurabh

यूपी: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर, कांग्रेस चुनाव समिति की मीटिंग में शामिल हईं प्रियंका गांधी, बनाई रणनीति

Saurabh

फर्जी खबर चलाने वालों पर शिकंजा कसेगी मलेशिया सरकार, खतरे में पड़ सकती है मीडिया की आजादी

rituraj