यूपी में बनेंगे 18 अटल आवासीय विद्यालय, जल्द शुरु होगा काम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षा से जुड़े बदलाव लगातार हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बड़ी अपडेट दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द ही 18 नए जिलों में अटल आवासीय विद्यालय बनेंगे। इससे प्रदेश में शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।
श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा मौका
देशभर में जिस तरह से नवोदय विद्यालय काम कर रहे हैं। उसी तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालय बनाने की भी योजना है। प्रदेश में सबसे पहले 18 जिलों में बनाने का विचार किया गया है। इस योजना को 1256.72 करोड़ की लागत से पूरा किया गया। विद्यालयों में श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
https://twitter.com/drdineshbjp/status/1359325359653621767?s=08
इन 18 जिलों में बनेंगे विद्यालय
प्रदेश के आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, आजमगढ़, बस्ती, बांदा, कानपुर नगर, बरेली, मुरादाबाद, गोंडा, ललितपुर, गोरखपुर, प्रयागराज में मुजफ्फरनगर और सोनभद्र इस सूची में शामिल हैं। इसकी जानकारी डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी।