featured देश यूपी राज्य

कल शाम लखनऊ पहुंचेंगी अटल जी की अस्थियां, सीएम योगी सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद

हरिद्वार की गंगा नदी में होगा अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन,योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां कल रविवार शाम 4 बजे लखनऊ के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यूपी के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन उन्हें लेकर लखनऊ आ रहे हैं। जिसकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा।

yogi कल शाम लखनऊ पहुंचेंगी अटल जी की अस्थियां, सीएम योगी सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद

अटल जी के चित्र लगाए जाएंगे

इस दौरान लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक अटल जी के चित्र लगाए जाएंगे और उनकी कविताओं की पंक्तियां लिखे बैनर जगह-जगह लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि अटल जी का अंतिम संस्कार दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल में शुक्रवार शाम राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया।

राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया

अटल जी के देहावसान पर उत्तर प्रदेश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। अटल जी की अस्थियां यूपी के हर जिले की प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। वहीं, योगी सरकार ने उनके नाम पर लखनऊ में चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाने का फैसला किया है। बटेश्वर में अटल स्मारक बनेगा।

कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

जबकि कानपुर डीएवी कॉलेज में अटल के नाम पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का फैसला लिया गया है। जिसका प्रस्ताव यूपी की अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। प्रदेश सरकार ने अटल जी की अस्थियां प्रदेश की नदियों में विसर्जित करने के लिए जिलेवार नदियां निर्धारित की हैं।

प्रवक्ता ने दी जानकारी

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आगरा में यमुना व चंबल, इलाहाबाद में गंगा, यमुना व टोन्स (तमसा), वाराणसी में गंगा, गोमती व वरुणा, लखनऊ में गोमती, गोरखपुर में घाघरा, राप्ती, रोहिन, कुआनो व आमी, बलरामपुर में राप्ती,  कानपुर नगर में गंगा, कानपुर देहात में यमुना, अलीगढ़ में गंगा व करवन, कासगंज में गंगा,कई नदियों में अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की जाएगी।

by ankit tripathi

Related posts

पुलवामा पार्ट-2 में सुरक्षाबलों की कामयाबी के बाद कार के मालिक हिदायतुल्ला का भाई गिरफ्तार

Rani Naqvi

किराना व्यापारी के घर से 3 लाख से अधिक का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Trinath Mishra

सुरेश प्रभु का इस्तीफा हो सकता है मंजूर- सूत्र

Pradeep sharma