featured यूपी

सिर्फ आठवीं पास इस लड़की ने निकाह से पहले वो कर दिखाया जो… पिता बोले- बेटी पर गर्व है

सिर्फ आठवीं पास इस लड़की ने निकाह से पहले वो कर दिखाया जो... पिता बोले- बेटी पर गर्व है

बरेली। सिर्फ आठवीं पास एक बेटी ने वो कर दिखाया जो अच्छी से अच्छी पढ़ी-लिखी लड़कियां भी नहीं कर पाती हैं। निकाह के दौरान जब दूल्हे ने बुलेट की मांग करते हुए ये कहा कि जब तक बुलेट नहीं मिलेगी तब तक वह निकाह नहीं करेगा, जिसके बाद लड़की ने रिश्ता तोड़ दिया।

दरअसल, निकाह की रस्में शुरू होने से ठीक पहले दूल्हे ने बुलेट बाइक की मांग की और कहा कि वह बिना बुलेट के निकाह नहीं करेगा। दूल्हे की ये बात सुनकर लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए और आपस में सलाह-मश्वरा करने लगे। किसी तरह वह बाइक देने को तैयार हो गए। लेकिन जब इस पूरे मामले की जानकारी दुल्हन को हुई तो वह भड़क उठी और उसने दहेज लोभियों को सबक सिखात हुए शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि बरात को भी वापस लौटा दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत बैठी तो उसमें लड़के वालों ने मंगनी में हुए खर्च की रकम वापस मांगने लगे, इस पर लड़की पक्ष भी राजी हो गया और रकम वापस देने की हामी भर दी।

दरअसल, ये पूरा मामला बरेली जिले के इज्जतनगर के गांव परतापुर का है। खलील रजा की बेटी का रिश्ता आज से आठ महीने पहले सीबीगंज के सिनौआ गांव के निवासी जीशान खां से तय हुआ था। लड़की वालों के मुताबिक जीशान के परिवार ने मंगनी में करीब साढ़े तीन लाख रुपए खर्च के थे। इसके बाद जीशान ने फोन करके दहेज में बुलेट बाइक की मांग रख दी। लड़की वालों ने 10 हजार रुपए जमा करके बाइक बुक करा दी, लेकिन लॉकडाउन के चलते डिलीवरी नहीं हो पाई। आसपास के जगहों से बाइक खरीदने का प्रयास किया लेकिन कहीं मिल नही पाई।

शाम 4 बजे लड़के वाले जब बारात लेकर लड़की के घर पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को अच्छे से खाना-पीना करवाया। इस बीच जीशान ने बुलेट बाइक की बात फिर से छेड़ दी, कि वह बिना बाइक के निकाह नहीं करेगा। लड़की को जब पता चला तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

वहीं लड़की के इस फैसले को लड़के पक्ष के कुछ लोगों से भी समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं दोनों पक्षों में मंगनी में खर्च हुई रकम वापस लेने पर सहमति बन गई। बरात भी रातों रात वापस चली गई।

Related posts

बरेलीः आत्मग्लानि में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, बच्ची से छेड़छाड़ का था आरोप

Shailendra Singh

सच की पड़ताल करने कैराना पहुंची भाजपा की जांच टीम

bharatkhabar

भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

shipra saxena