Breaking News featured देश राज्य

चित्रकार के घर पर पथराव, कठुआ को लेकर किया था हिंदू देवी-देवताओं का अपमान

NBT image 1 चित्रकार के घर पर पथराव, कठुआ को लेकर किया था हिंदू देवी-देवताओं का अपमान

पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ की रहने वाली दुर्गा मलाठी के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके हैं। जानकारी के मुताबिक दुर्गा ने कठुआ रेप केस मामले में दो आपत्तिजनक पेंटिंग बनाकर हिंदू देवी-देवताओं को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया था और अपनी इन पेंटिंग्स को फेसबुक पर भी शेयर किया था, जिसके बाद लोगों ने दुर्गा को जमकर गालियां दी थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को कुछ लोगों ने दुर्गा के पलक्कड़ स्थित घर पर पत्थरबाजी की और उनके घर के सामने खड़ी जीप के शीशे तोड़ दिए।

NBT image 1 चित्रकार के घर पर पथराव, कठुआ को लेकर किया था हिंदू देवी-देवताओं का अपमान

बता दें कि  जिस कार्टून पर विवाद हुआ है उसमें त्रिशूल को मानव लिंग की तरह दिखाया गया था, उसके ऊपर भारतीय जनता पार्टी के झंडे को दर्शाया गया था। बताया जा रहा है कि दुर्गा पहले भी इस तरह के कई कार्टून बना चुकी हैं। इसी को लेकर दुर्गा के घर पर गुरुवार देर रात हमला किया गया। दुर्गा ने बताया कि उन्हें और उनके दोस्तों को सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें यौन उत्पीड़न का निशाना बनाया जा रहा है। सिर्फ मुझ पर ही नहीं बल्कि मेरे कार्टून पर कॉमेंट करने वाले मेरे दोस्तों को भी निशाना बनाया जा रहा है। घर पर पत्थरबाजी की घटना के बाद दुर्गा ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। दुर्गा ने यह भी कहा है कि वह इस मामले पर मीडिया की खामोशी को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस कार्टून पर माफी मांगने से भी साफ इनकार कर दिया है।

Related posts

महाराष्ट्र में सीयासी खीचातानी के बीच एक और मोड़, शिवसेना ने की फडणवीस से इस्तीफ़े की मांग

Rani Naqvi

दिवाली की सफाई करते समय वास्तुशास्त्र के हिसाब से किन चीजों का रखें खास ध्यान, जानिए

Rahul

9 दिसंबर 2021 का पंचांग: भगवान विष्णु की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का पंचांग

Neetu Rajbhar