featured भारत खबर विशेष

पृथ्वी को तबाह करने आ रहे 10 लाख उल्का पिंड. जानिए कब आयेगी ये तबाही?

ulka 1 5 पृथ्वी को तबाह करने आ रहे 10 लाख उल्का पिंड. जानिए कब आयेगी ये तबाही?

उल्का पिंड को लेकर वैज्ञानिक कई बार चेतावनी दे चुके हैं। जिसमें अकसर ये बताया जाता है कि, उल्की पिंड धरती से टकरा कर सब तबाह कर देंगे। यही कारण है कि, वैज्ञानिक उल्का पिंड पर नजर बनाये रहते हैं। लेकिन एस बार वैज्ञानिकों ने उल्का पिंड को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, पृथ्वी से 10 लाख उल्का पिंड टकरा सकते हैं।

ulka 1 4 पृथ्वी को तबाह करने आ रहे 10 लाख उल्का पिंड. जानिए कब आयेगी ये तबाही?
यूरोपियन स्पेस एजेंसी के लिए काम करने वाले पाओलो नेस्पोली ने यह दावा किया है। साल 2018 में 61 साल की उम्र में रिटायर होने वाले नेस्पोली ने स्पेस में कई अहम ट्रिप लगाई हैं। अब उन्होंने यह चौंका देने वाला दावा किया है।नेस्पोली ने एक ट्वीट किया है, ‘बड़े और छोटे, ऐसे करीब 10 लाख से ज्यादा ऐस्टरॉइड हैं जो पृथ्वी से टकरा सकते हैं। अभी हम इस आशंका की अनदेखी कर रहे हैं कि कोई विशाल ऐस्टरॉइड अचानक आ सकता है। अभी कदम उठाने चाहिए।’ नेस्पोली ने 163348 ऐस्टरॉइड का वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया। यह ऐस्टरॉइड जून में सिर्फ 32 लाख मील दूर से निकला था जो ज्यादा दूरी नहीं है।

https://www.bharatkhabar.com/crpf-jawan-shot-himself/
आपको जानकर हैरानी होगी कि, ऐस्टरॉइड मंगल और जूपिटर के बीच पाए जाते हैं। अगर किसी तेज रफ्तार चट्टान के धरती से करीब 46 लाख मील से करीब आने की संभावना होती है तो उसे स्पेस ऑर्गनाइजेशन्स खतरनाक मानते हैं। नासा का सेनेट्री सिस्टम ऐसे खतरों पर पहले से ही नजर रखता है। इस सिस्टम के मुताबिक जिस ऐस्टरॉइड से धरती को वाकई खतरे की आशंका है वह है अभी 850 साल दूर है।
वैज्ञानिकों के इस दावे से एक चीज तो साफ हो गई हा कि, पृथ्वी से कभी भी उल्का पिंड टकरा सकते हैं। जिसकी वजह से भारी तबाही हो सकती है। यही कारण है कि, वैज्ञानिकों ने इस पर नजर बनाई हुई है।

Related posts

उत्तराखंड: 24 घंटे में 6306 लोग हुए ठीक, सामने आए 2,146 संक्रमित, 81की मौत

pratiyush chaubey

बाबा राम-रहीम को सजा सुनाने हेलीकॉप्टर से रोहतक के लिए निकले जज

piyush shukla

2071 उद्योगपतियों पर बैंकों का 3.89 लाख करोड़ रुपये बकाया : गंगवार

shipra saxena