उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर भाजपा का निशाना

Govind Singh Kunjwal विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर भाजपा का निशाना

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में जैसे जैसे चुनावी बादल छाते जा रहा हैं। उसी के साथ भाजपा और कांग्रेस की जंग और गहराती जा रही है। जब भाजपा के निशाने पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल आ गये हैं। भाजपा ने कुंजवाल पर विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

govind-singh-kunjwal

इस मामले में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलकर इस मामले में शिकायत भी की है। इसके साथ ही ज्ञापन सौंप कर विधान सभा अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग भी की है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विधान सभा अध्यक्ष ने अपने विवेकाधीन कोष से 35251 लोगो को 7.8 करोड़ रुपये की मदद की लेकिन इस मदद में 33 हजार लोग तो उनके विधान सभा क्षेत्र के ही हैं। साथ ही उन्होंने ने अपने पद का दुरुपयोग कर अपने करीबी रिश्तेदारों की मदद की है।

Related posts

उत्तराखंड सरकार ने किया 17 अधिकारियों को पुरस्कृत, CM रावत बोले- प्रोत्साहन मिलना जरूरी, अन्य लोग लेते हैं प्रेरणा

Aman Sharma

पीएम की कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सीएम तीरथ ने दिए ये निर्देश

Nitin Gupta

2 मई को जलवायु परिवर्तन को लेकर जलागम प्रबंधन विभाग की पहल पर FRI में जुटेंगे वैज्ञानिक

piyush shukla