featured क्राइम अलर्ट देश

असम में युनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड के 12 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

युनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड असम में युनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड के 12 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

नवगठित अतिवादी संगठन युनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड (यूएलबी) के 12 आतंकवादियों ने बुधवार को हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन आतंकवादियों ने भूटान की सीमा से लगे उदलगुरी जिले में हथियार और गोला-बारूद जमा कर दिया। इस खबर की पुष्टि पुलिस अधिकारी ने की हैं। 

जानकारी को साझा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, संगठन के स्वयंभू कमांडर-इन-चीफ पिंजीत के नेतृत्व में  युनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड (यूएलबी) के 12 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। 12 आतंकवादियों में से छह कोकराझार जिले के हैं, तीन चिरांग के हैं, दो उदलगुरी के हैं, जबकि एक चिरांग का है।

हत्यार डालने और आत्मसमर्पण करने के बाद  सभी को कड़ी सुरक्षा के साथ गुवाहाटी भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बयान जारी करते हुए आगे कहा कि  युनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड (यूएलबी) के 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जबकि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “युवाओं को उग्रवाद के रास्ते से घर लाने के लिए अपनी पहुंच जारी रखते हुए, नवगठित समूह युनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड के सभी कैडर आज घर लौट आए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। वे सुंदर और समृद्ध असम निर्माण के हमारे प्रयासों में शामिल हों।”

Related posts

एक साथ चुनाव कराने को लेकर केंद्र सरकार ने लोगों से पूछी उनकी राय

shipra saxena

UP News:ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने यूपी सिडको के अधिकारियों के साथ की बैठक

Rahul

कोविड-19 के चलते उत्तराखंड प्रवासियों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सरकार तेजी से कर रही कार्य

Shubham Gupta