Breaking News featured खेल

कॉमनवेल्थ गेम : स्वर्ण पदक जीतने पर हिमा को 50 लाख व नौकरी देगी असम सरकार

hima das कॉमनवेल्थ गेम : स्वर्ण पदक जीतने पर हिमा को 50 लाख व नौकरी देगी असम सरकार

गुवाहाटी: अर्से बाद असम खेल के क्षेत्र में इतिहास रचने की कगार पर खड़ा है। असम की एथलिट हिमा दास की जीत की कामना करते हुए असम सरकार ने स्वर्ण पदक हासिल करने पर उन्हें 50 लाख रुपये देने का एेलान किया है। साथ ही बी-ग्रेड की सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी।

 

hima das कॉमनवेल्थ गेम : स्वर्ण पदक जीतने पर हिमा को 50 लाख व नौकरी देगी असम सरकार

ऑस्ट्रेलिया के गोल कोस्ट शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम में असम की हिमा दास 400 मीटर दौड़ की फाइनल में पहुंची हैं। नगांव जिले के छोटे से इलाके की रहने वाली हिमा से राज्यवासियों को काफी उम्मीदे हैं। असम सरकार ने बुधवार को घोषणा की है कि अगर हिमा दास स्वर्ण पदक हासिल करती हैं तो उन्हें 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। रजत पदक पाने पर 30 लाख और कांस्य पदक आर्जित करने पर 20 लाख रुपये सरकार की ओर से दिया जाएगा। नकद पुरस्कार के साथ ही सरकार ने जीत हासिल करने पर हिमा दास को द्वितीय ग्रेड की सरकारी नौकरी भी सम्मान स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा है। पूरा राज्य हिमा को फाइनल की दौड़ में जीतते हुए देखने की आस लगाए हुए है। विभिन्न इलाकों में इसको लेकर पूजा-अर्चना का दौर भी आरंभ हो गया है।

Related posts

नाराज शिक्षामित्र स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर इस्लाम कुबूलेंगे

Rani Naqvi

भाजपा बोली राज्य के किसानों से हो रहा सौतेला व्यवहार, कांग्रेस बोली केंद्र नहीं दे रहा बजट

Trinath Mishra

आईएएस के खिलाफ ‘आप’ का विरोध मार्च, संसद मार्ग पर धारा 144 लागू

mohini kushwaha