featured यूपी

बसपा के बागी विधायक राइनी ने पार्टी को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

बसपा के बागी विधायक राइनी ने फिर उगला जहर, पार्टी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी के बागी विधायक असलम राइनी जल्द ही अपने बागी विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी के दरवाजे पर दस्तक देने का ऐलान कर दिया है। राइनी का दावा है कि वे 12 बागी विधायकों के साथ जल्द ही सपा में शामिल हो जाएंगे।

श्रावस्ती की भिनगा सीट से विधायक असलम राइनी का दावा है कि उनके साथ 12 बागी विधायक हैं। उन्होंने कहा कि हम विधायक सुखदेव राजभर के साथ जल्द ही सपा में शामिल हो जायेंगे।

बसपा विधायक सुखदेव राजभर के राजनीति से संन्यास लेने और बेटे के सपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि, “हम सुखदेव राजभर का धन्यवाद देते हैं। क्योंकि हमारे साथ वह सपा में आ रहे हैं।”

कांशीराम के सपनों को सपा करेगी पूरा- राइनी

राइनी ने एक बार फिर से बसपा पर हमला करते हुए कहा कि कल तक खुद को कांशीराम और बाबा भीमराव अंबेडकर की पार्टी कहने वाली बसपा आज पूरे तरीके से खत्म हो चुकी है। राइनी ने कहा कि बसपा अपने मिशन से भटक चुकी है। कांशीराम के सपनों को अब सपा पूरा करेगी।

बसपा को बताया डूबता जहाज

राइनी ने कहा कि बसपा डूबता हुआ जहाज है और डूबते जहाज पर कोई सवार नहीं होता है। सपा की तारीफों के पुल बांधते हुए राइनी ने कहा उत्तर प्रदेश का सर्व समाज इस समय समाजवादी पार्टी के लिए अपना मन बना चुका है। जनता पूर्ण रूप से अखिलेश यादव को अपना मुख्यमंत्री स्वीकार करने के लिए तैयार है। अब चाहे बसपा ब्राह्मण सम्मेलन कर ले या कितनी भी मेहनत करे, कुछ नहीं होगा। बता दें बसपा से बागी हो चुके 8 विधायकों का नेतृत्व विधायक असलम राइनी कर रहे हैं।

Related posts

इसरो ने लांच किया देश का पहला स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल, जानें इसकी खासियत

Nitin Gupta

यूपी में बच्चों के लिए शुरू हो रहा है हेलो मुस्कान अभियान

Aditya Mishra

कावेरी जल संकट विवाद, पूर्व पीएम देवगौड़ा ने दी मोदी सरकार को नसीहत

lucknow bureua