featured यूपी

अशोक सिंघल की स्मृति में लखनऊ में बनेगी गौशाला

लखनऊ में बनेगी अशोक सिंघल गौशाला

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष रहे स्व.अशोक सिंघल की स्मृति में लखनऊ के पिपराघाट पर गौशाला एवं संस्कृति वेदपाठशाला बनाई जायेगी। इसका शुभारम्भ शनिवार को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह ने किया। गौशाला एवं संस्कृति वेदपाठशाला का निर्माण धनवंतरि सेवा संस्थान करेगा।

इस मौके पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ में
स्व. अशोक सिंघल की स्मृति में गौशाला और संस्कृत वेद्यशाला का शुभारम्भ हो रहा है यह हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आस्था का धाम फिर से सांस्कृतिक एवं वैचारिक क्रांति का केन्द्र बनेगा ऐसी मेरी शुभकामना है। महापौर ने कहा कि कुछ वर्षों से यहाँ गतिविधियां रुक गयी थी लेकिन धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने फिर से इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया इसके लिए धनवन्तरी सेवा संस्थान बधाई के पात्र है।

कार्यक्रम में बोलते हुए गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह ने कहा की यह ट्रस्ट तो 1897 में बना था लेकिन यहाँ मौजूद मंदिर 1857 से मोजूद है। यहाँ स्थित मंदिर 1857 में शुरू हुई भारत की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई की याद दिलाएगा। आने वाले समय मे यह ट्रस्ट अपने गौरव को फिर से प्राप्त करे ऐसी शुभकामना है।

सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक बंसल ने बताया कि इस ट्रस्ट का निर्माण सन 1892 में किया गया था जिसका उद्देश्य सामाजिक और सांस्कृतिक संस्कार को बढ़ावा देना था। विगत कई वर्षों से यहां बने विद्यालय, घाट,मंदिर इत्यादि देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़े हुए थे जिसका जीर्णोद्धार करने का बीड़ा धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने उठाया है।

इस अवसर पर सिंधी अकादमी के अध्यक्ष नानकचंद लखमानी,उ०प्र०व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता,धनवन्तरी सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, ,धनवन्तरी सेवा संस्थान के सचिव डा. नीरज मिश्र, संघ के प्रचारक अवधेश नारायण, लखनऊ दक्षिण भाग के संघचालक सुभाष अग्रवाल, सह भाग कार्यवाह अतुल सिंह,सालिकराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक बंसल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संदीप बंसल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

फिर बढ़ी भारत-पाकिस्तान में तल्खी, प्रसारित नहीं हुआ राजनाथ का भाषण

bharatkhabar

Meerut News: विधायक सोमेन्द्र तोमर ने मलियाना के कोविड टीकाकरण केन्द्र का किया निरीक्षण

Nitin Gupta

सतलुज-यमुना लिंक केस में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

Rahul srivastava