एआइसीसी महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अलवर जिले में पहुंचे। सुबह करीब दस बजे उन्होंने हरसौरा गांव में मातादीन छीलवाल की मूर्ति का अनावरण किया। उधर, शाहजहांपुर टोलनाके पर जिले की सीमा पर अशोक गहलोत के पहुंचने पर कांगेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली और उनकी टीम ने अशोक गहलोत का भव्य स्वागत किया।

गहलोत के स्वागत के लिए एक दर्जन से अधिक तोरण द्वार बनाए गए थे, प्रत्येक द्वार पर कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने गहलोत को न केवल उपस्थिति दर्ज कराई स्वागत भी किया। स्वागत से गहलोत गदगद नजर आए। इसके अलावा काठ का माजरा, बहरोड़ मिडवे, बर्डोद, करोड़ा, सोड़ावास, श्यामदा मंदिर के सामने, आलनपुरा मोड़ और हरसौरा में गहलोत का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।