featured Breaking News देश राज्य

ओवैसी का केंद्र सरकार पर तंज- म्यांमार में फंसे हिंदुओं को निकाल लाओ

modi and owaisi ओवैसी का केंद्र सरकार पर तंज- म्यांमार में फंसे हिंदुओं को निकाल लाओ

आए दिन पीएम मोदी पर तंज कसने वाली ऑल इंडिया मुस्लिम एआईएमआईएम प्रमुख असदु्द्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला किया है। ओवैसी ने ट्वीटर पर एक लिंग शेयर करते हुए गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू को टैग किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि म्यांमार में 200 हिंदू परिवार को भारत लाया जाए। उन्होंने लिखा है कि म्यांमार में हो रही हिंसा में 86 हिंदू लोग मारे गए हैं।

modi and owaisi ओवैसी का केंद्र सरकार पर तंज- म्यांमार में फंसे हिंदुओं को निकाल लाओ
owaisi

दूसरी तरफ गृह मंत्रालय के मुताबिक बात की जाए तो 14 हजार से ज्यादा रोहिंग्या मुस्लिम लोग भारत में शरणार्थई के तौर पर रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 40 हजार से ज्यादा रोहिंग्या मुस्लिम ऐसे हैं जोकि अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। गौरतलब है कि भारत के फैसले में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस भेजने के फैसला लिया है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं।

 

ओवैसी ने इसके आगे सलाव का निशान लगाते हुए ‘दया’ लिखा है। म्यांमार में मारे गए हिंदू लोगों की यह खबर अंग्रेजी टेलीग्राफ में लिखी है। खबर में म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम लोगों के खिलाफ हिंसा का शिकार हिंदूओं का होना लिखा है। बताया जा रहा है कि इस में 86 हिंदू लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 परिवार इससे प्रभावित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो हफ्तों में ही तीन लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुस्लिम बांग्लादेश में घुस गए हैं।

 

Related posts

जीएसटी: कांग्रेस करेगी विशेष कार्यक्रम का बहिष्कार

Rani Naqvi

कोरोना अपडेट: 24 घंटों में आए 60 हजार से ज्यादा केस, 2,726 की मौत 

Rahul

अटल बिहारी बाजपेयी व मोदी के साथ काम करना हमारा सौभाग्‍य- संतोष गंगवार

Shailendra Singh