featured क्राइम अलर्ट देश

11 बजे जेल से रिहा होगें आर्यन खान, ‘मन्नत’ में जश्न का माहौल

aryan khan 11 बजे जेल से रिहा होगें आर्यन खान, 'मन्नत' में जश्न का माहौल

आज आर्यन खान को जेल से रिहाई मिल रही है। आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आर्यन की जमानत का ऑर्डर मिल गया है। आर्यन को रिहा करने प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि आर्यन खान को इस बारे में बता दिया गया है। वह बहुत खुश है। जेल के अधिकारियों का कहना है कि और भी जमानत के ऑर्डर उन्हें मिले हैं। सबपर इकट्ठा काम होगा और सभी को साथ रिहा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, आर्यन को सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच रिहा किया जा सकता है। आज सुबह 5.30 बजे ही ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स खोल दिया गया था। यहां आर्यन खान समेत अन्य लोगों की जमानत के कागज जमा करवाए गए थे।

जूही चावला ने भरी आर्यन की जमानती
वहीं, शाहरुख खान के घर मन्नत से तीन SUV आर्थर रोड जेल आर्यन को लेने के लिए निकल गई हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को शाहरुख खान की दोस्त जूही चावला ने आर्यन की जमानती भरी थी। उनके साथ इस प्रक्रिया में वकील सतीश मानशिंदे शामिल थे। आर्यन खान को जमानत की प्रक्रिया पूरी ना हो पाने की वजह से शुक्रवार रात भी आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी, लेकिन अब वह घर लौट रहे हैं।

उधर, आर्यन खान की रिहाई से आज मन्नत में जश्न जैसा माहौल है। मन्नत के बाहर फैंस ने आकर आर्यन खान को वेलकम करना भी शुरू कर दिया है। फैंस बड़े बड़े पोस्टर लेकर आर्यन खान के घर आने का इंतजार कर रहे हैं। मन्नत के अंदर भी खुशी का माहौल है।

Related posts

नागरिकता कानून के विरोध में हुई मौतों की जांच करें सरकार, निर्दोषों की मदद में आये आगे: मायावती

Trinath Mishra

वाराणसी हादसा: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, तीन मंदिर तोड़कर फ्लाई ओवर बनाने के कारण हुई घटना

rituraj

उत्तराखंडः कंकाल झील का आज भी बना है पर्यटकों के लिए रहस्य, जानें 500 नर कंकाल वाली झील के बारे में

mahesh yadav