featured

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम मना रहा है स्थापना दिवस, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Screenshot 2021 11 19 094737 अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम मना रहा है स्थापना दिवस, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

देश के उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम आज स्थापना दिवस मना रहे हैं। दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी 1987 में हुआ था। और इसी के साथ यह दोनों देश भारत के 23वें और 24वें राज्य के रूप में गठित हुई थे। आज इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संपन्न, दोनों राज्य विविधता में एकता की मिसाल पेश करते हैं। मैं चाहता हूं कि दोनों राज्य प्रकृति के साथ तालमेल बिठाते हुए विकास में तेजी से आगे बढ़ें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ” मिजोरम के स्थापना दिवस पर मिजोरम के लोगों को बधाई। भारत को जीवंत मिजो संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में मिजोरम के योगदान पर बहुत गर्व है। मैं मिजोरम के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। राज्य के लोग अपनी शानदार प्रतिभा और मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।”

 

Related posts

यूपी भाजपा चुनाव प्रचार की कमान पीएम मोदी के हाथ, आज वर्चुअल रैली से पश्चिमी यूपी की जनता को साधने की करेंगे कोशिश

Neetu Rajbhar

गोंडा: भ्रामक सूचना पर पुलिस ने बनाया खुद का मखौल, 25 BDC सदस्यों को हवालात में बैठाया

Shailendra Singh

Uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल बहा

Rahul