featured देश

बीमारी के बाद लौट रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली संभाल सकते हैं वित्त और कॉपरपोरेट मंत्रालय

arun jaitley बीमारी के बाद लौट रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली संभाल सकते हैं वित्त और कॉपरपोरेट मंत्रालय

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली आज वित्त और कॉपरपोरेट मंत्रालय का कार्यभार संभाल सकते हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक,”प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने वित्त और कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय अरुण जेटली को दोबारा सौंपने का निर्देश दिया है।”

 

जेटली करीब तीन महीने की बीमारी के बाद लौट रहे हैं। बता दें कि उनकी जगह फिलहाल रेलमंत्री पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे थे। राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव के दिन जेटली वोट डालने के लिए राज्यसभा आए थे। जिसके बाद सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।

 

arun jaitley बीमारी के बाद लौट रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली संभाल सकते हैं वित्त और कॉपरपोरेट मंत्रालय

 

ये भी पढें:

केरल: बाढ का पानी कमने से लोगों को मिली राहत,विपक्ष ने कहा- विदेशी सहायता स्वीकार करे मोदी सरकार
केरल बाढ़ पीड़ितो के मसीहा बने सुशांत सिंह राजपूत , डोनेट किए 1 करोड़ रुपए

 

बता दें कि जेटली को चार जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिली थी। उनका 14 मई को किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया था। उन्होंने किडनी में समस्या आने के बाद अप्रैल की शुरुआत में ही मंत्रालय आना छोड़ दिया था। छुट्टी के दौरान जेटली सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे और उन्होंने ब्लॉग लिखकर विभिन्न राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सरकार की राय रखी।

 

आपको बताद दें जेटली ने पिछले दिनों कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि स्वतंत्रता के बाद जीएसटी सबसे बड़ा कर सुधार है जिसके माध्यम से ‘कांग्रेस के विरासत कर’ की जगह उचित और सरल कर व्यवस्था आ गई है।

 

ये भी पढें:

बाढ़ पीड़ितो के लिए मदद और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव के निधन पर शोक जताने के लिए थरूर को मिली जेनेवा की इजाजत
केरल बाढ़:केंद्र सरकार ने विदेशी सहायता लेने से किया इनकार,UAE ने की थी 700 करोड़ देने की पेशकश

 

By: Ritu Raj

Related posts

सर्वकल्याण के लिए मनकामेश्वर मंदिर में किया गया वट देवता का पूजन

Shailendra Singh

बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरती साख को लेकर सीएम से मिले भराला

lucknow bureua

Asian Games 2018: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम गोल्ड से चूकी, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

mahesh yadav