Breaking News featured देश पंजाब भारत खबर विशेष

विदेशी महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गुड़गांव। हरियाणा के गुड़गांव में दो लोगों को एक अफ्रीकी महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात शीतला कालोनी में हुई।

गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बुकन ने बताया कि महिला सहारा मॉल में एक नाइट क्लब में पार्टी के लिए गई थी। वापस लौटने के दौरान उसने गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया। इसके बाद आरोपी चालक सद्दाम और उसके दोस्त संतोष उसे अपने किराए के मकान में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को इस वारदात के बारे में किसी को नहीं बताने की चेतावनी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला ने बाद में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों का हुलिया बताया। इसके बाद एक पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया और बाद में संतोष भी गिरफ्तार हो गया।

Related posts

सैफुल्लाह के पिता ने शव लेने से किया इंकार, बोले देशद्रोही से नहीं है नाता

shipra saxena

सीएम रावत ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी

Rani Naqvi

पाकिस्तानी फायरिंग के चलते LOC के आस-पास के स्कूल 3 दिन के लिए बंद

Rani Naqvi