मनोरंजन

अर्जुन कपूर को जाह्नवी कपूर कहती हैं भाईया, एक्टर बोले- लगता है अजीब

arjun अर्जुन कपूर को जाह्नवी कपूर कहती हैं भाईया, एक्टर बोले- लगता है अजीब

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने अपने करियर में एक लंबा और शानदार सफर तय किया है। इंडस्ट्री में आज अर्जुन कपूर ने खुद अपनी पहचान बनाई है। अर्जुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। साल 2018 में जब सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत हुई तो उसके बाद से बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के नजदीक आ गए थे। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कई मौकों पर अपनी बहनों के साथ नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

हालही फिल्म क्लब के साथ एक क्लब हाउस में अभिनेता ने एक खुलासा किया है कि रूही आज भी भाईया कहकर बुलाती है। अर्जुन कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा यह बहुत अजीब लगता है। अंशुला मुझे अलग तरीके से भाई कहती है और अब ये अर्जुन भाईया नई बात है। इसलिए, जब भी जाह्नवी कहती है तो मुझे बहुत नया लगता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर वर्क फ्रंट 

बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही एक्टर सैफ अली खान के साथ ‘भूत पुलिस’ में दिखाई देंगे। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। इस फिल्म में जैकलिन फर्नांडीस भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा अर्जुन ‘एक विलेन 2’ में भी दिखाई देंगे। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट कि बात करें तो उनको पिछली बार फिल्म रूही में देखा गया था। एक्ट्रेस ने इस हॉरर कॉमेडी में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अब उनको दोस्ताना 2 और गुड लक जेरी में देखा जाएगा।

Related posts

रणबीर ने खोला राज, कहा बॉलीवुड में जमाना चाहते हैं अपना करियर, तो दिखना होगा ऐसा

mohini kushwaha

मणिरत्नम की ‘काटरु वेलियिदाई’ मार्च 2017 में होगी रिलीज

Anuradha Singh

जन्मदिन विशेषः विवादों से रहा आदित्य का नाता, लगे संगीन आरोप

Vijay Shrer