मनोरंजन

बीएमसी के चक्कर में फंसे अर्जुन कपूर, बालकनी में जिम बनाना पड़ा भारी

arjun kapoor बीएमसी के चक्कर में फंसे अर्जुन कपूर, बालकनी में जिम बनाना पड़ा भारी

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता इरफान के बाद अब मुंबई की महानगर पालिका के निशाने पर अर्जुन कपूर आए हैं। मनपा की ओर से अर्जुन कपूर के जुहू स्थित घर में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा गया है।
arjun kapoor बीएमसी के चक्कर में फंसे अर्जुन कपूर, बालकनी में जिम बनाना पड़ा भारी

खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर को ये नोटिस अपने घर की बालकनी में जिम के अवैध निर्माण की वजह से भेजा गया है। अर्जुन कपूर इन दिनों पंजाब में अपनी नई फिल्म मुबारकां की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी ओर से इन नोटिस को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कुछ दिन पहले कपिल शर्मा ने जब मनपा अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाकर सनसनी मचाई थी, तो जांच के बाद मनपा ने अंधेरी में उनके ही दफ्तर के बाहरी हिस्से पर अवैध निर्माण करने का दोषी मानते हुए केस दर्ज किया था। इरफान पर ही इसी तरह का मामला दर्ज करते हुए मनपा ने अवैध निर्माण का आरोप लगाया था।

Related posts

करण के बाद अब इस कपल के घर आईं नन्ही परी

kumari ashu

दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण

Rani Naqvi

मां की मौत के बाद बॉलीवुड स्टार इरफान खान की बिगड़ी तबियत ICU में भर्ती..

Mamta Gautam