featured यूपी

कानपुर में शहीद हुए 8 पुलिसवालों की हत्या के क्या पुलिसवाले भी हैं जिम्मेदार?

kanpur 1 कानपुर में शहीद हुए 8 पुलिसवालों की हत्या के क्या पुलिसवाले भी हैं जिम्मेदार?

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे उसके गुंडे और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 8 पुलिस वाले शहीद हो चुके हैं। जिसको लेकर यूपी का शासन और प्रशासन बेहद एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। योगी सरकार की तरफ से विकास दुबे को मारने के आदेश दे दिये गये हैं तो वहीं दूसरी तरफ आज विकास दुबे का घर भी उसी जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। जिसे ढाल बनाकर विकास दुबे ने 8 पुलिस वालों की जान ली थी।

vikas 1 कानपुर में शहीद हुए 8 पुलिसवालों की हत्या के क्या पुलिसवाले भी हैं जिम्मेदार?
इस बीच खबर आ रही है कि, वृहस्पतिवार की रात जब पुलिस विकास दुबे को पकड़ने पहुंची तो गांव की लाइट कटवा दी गई थी। ये आरोप खुद बिजली विभाग की तरफ से लगाया गया है। बिजली विभाग के लोगों का कहना है कि, उनके पास पुलिस वालों ने फोन किया था और कहा था कि, गांव लाइट काट दी जाए। जिसकी वजह से मुठभेड़ के समय गांव की लाइट कटी हुई थी।

खबर के सामने आने से काफी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि एक बात तो पक्की है विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। इसलिए उन्होंने पुरे प्लान के साथ पुलिसवालों पर गोलियां बरसाई।

https://www.bharatkhabar.com/country-needs-to-learn-to-live-with-corona-love-agrawal/

विकास दुबे पुलिस के आने की जानकारी किसने दी इसकी जाचं की जा रही है। और धीरे-धीरे मामले की तय खुलती जा रहीं हैं।

Related posts

कोविड की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, बच्चों की वैक्सनी पर हो रहा ट्रायल

Shailendra Singh

शुष्क हवाओं ने बदला प्रदेश में मौसम का रूख

piyush shukla

दिल्‍ली में लगे लॉकडाउन पर यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कही बड़ी बात

Shailendra Singh