वीडियो

‘फिल्लौरी’ में पेड़ पर रहनी वाली भूतनी बनी अनुष्का

dance 'फिल्लौरी' में पेड़ पर रहनी वाली भूतनी बनी अनुष्का

नई दिल्ली। ‘एनएच 10’ के बाद अनुष्का शर्मा की दूसरी होम प्रोडक्शन फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसका आज ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम ‘फिल्लौरी’ है जिसमें अनुष्का आपको भूत बनकर हंसाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुष्का के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दलजीत दोसांज नजर आएंगे।

 

2 मिनट 52 सेकेण्ड के इस ट्रेलर में अनुष्का गोल्डन कलर के कपड़ो में फिल्म के बीच -बीच में दिखाई देगी जो कि आपको हंसने के लिए मजबूर कर देगा। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़के का नाम सूरज है और वो मांगलिक है जिसकी वजह से उसकी शादी पहले पेड़ से की जाती है। पेड़ से शादी होने के बाद अनुष्का उस लड़के को दिखाई देती है और कहती है कि जिस पेड़ से उसकी शादी हुई है उस पर वो रहती है लिहाजा वो अब उसकी पत्नी है और इसलिए वो उसकी दोबारा शादी नहीं हो सकती।

इस फिल्म में अनुष्का दलजीत के साथ रोमांस करती हुई भी दिखाई देती है फिलहाल ट्रेलर को देखकर इस फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि ये फिल्म पूरी तरह से पंजाब के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म से अंशई निर्देशक के रुप में डेब्यू कर रहे है। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Related posts

न्याय के ‘अन्याय’ पर क्या बोले मेरठ बार असोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी अशोक कंसल

bharatkhabar

पर्दे के दंबग सलमान असल जिंदगी में हैं कितने शर्मीले: देखें वीडियो

Rani Naqvi

हैवानियत की हदें पार…3 मासूम पिल्लों को जिंदा जलाया

bharatkhabar