मनोरंजन शख्सियत

अनुष्का शर्मा और पीवी सिंधु को मिली फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया’ कप में एंट्री

8902ceac b483 483f b583 fd17e41634a7 अनुष्का शर्मा और पीवी सिंधु को मिली फोर्ब्स '30 अंडर 30 एशिया' कप में एंट्री

नई दिल्ली। बॉलीविड एक्ट्रेस फिल्ममेकर अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में थी ही अब वो एक और वजह से चर्चा में हैं। जिसमें अनुष्का ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018’ लिस्ट में शामिल हो गई हैं। बता दे कि इस सूची में उन लोगों को शुमार किया गया हैं जो अपने क्षेत्र में कुछ अलग हटकर करते हैं। जो अपने उद्योग व एशिया को बेहतर बनाने के लिए बदलाव ला रहे हैं। बता दे कि अनुष्का शर्मा को सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस में अनुष्का शर्मा को 29वां स्थान प्राप्त हैं।

8902ceac b483 483f b583 fd17e41634a7 1 अनुष्का शर्मा और पीवी सिंधु को मिली फोर्ब्स '30 अंडर 30 एशिया' कप में एंट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर अनुष्का शर्मा इन दिनों दो फिल्मों की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी लेकिन अब एक बार फिर बन गई हैं। वरुण धवन के साथ अऩुष्का ‘सुई धागा’ की शूटिंग कर रही हैं, साथ ही शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ ‘जीरो’ में व्यस्त हैं। बता दे कि अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी और 2008 में उन्होनें शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें उन्हें सवश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

अनुष्का ने इसके बाद से ‘बैंड बाजा बारात’, ‘जब तक है जान’, ‘पीके’, ‘बॉम्बे वेलवेट’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘जब हैरी मेट सेजल’, ‘सुल्तान’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। अनुष्का उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जिन्होंने तीनों खान्स के साथ स्क्रीन शेयर की है। निर्माता के तौर पर अनुष्का ने अपने बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत ‘एनएच10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘परी’ जैसी फिल्में बनाई है। उन्होंने तीनों फिल्मों में अभिनय भी किया है।

विराट की बनी दुल्हन
अनुष्का शर्मा ने अपने बॉयफ्रेड विराट कोहली से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। बता दे कि विराट इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं और दोनों का प्यार अक्सर शुर्खियों में बना रहा हैं। और दोनों ने काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी। अनुष्का के नाम के साथ फोर्ब्स की सूची में एशिया में बदलाव लाने में जुटे 300 युवाओं का नाम भी उजागर किया गया है जिसमें भारत की बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु को भी इस सूची में जगह मिली है

पीवी सिंधु को  भी मिली फोर्ब्स में एंट्री
बैडमिंटन कोर्ट में जबर्दस्त खेल दिखाने वाली पीवी सिंधु को भी फोर्ब्स ने बड़ा सम्मान दिया है। 22 साल की पी वी सिंधु दुनिया की नंबर 3 बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में वो टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आपको बता दें फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया’ लिस्ट में 300 लोगों को जगह दी गई हैं, जिनमें भारत के सबसे ज्यादा 65 युवा हैं. दूसरे नंबर पर चीन है, उसके 59 युवाओं को ये सम्मान मिला है. इस लिस्ट में उन युवाओं को शामिल किया जाता है जिन्होंने कुछ नया या फिर अपने फील्ड में कुछ अलग काम किया हो।
फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया’ की लिस्ट में एशिया-पैसेफिक के 24 देशों को शामिल किया गया है। नॉर्थ कोरिया और अजरबैजान को लिस्ट में पहली बार जगह मिली है। सम्मानितों को चयन ऑनलाइन वोटिंग के जरिए हुआ है। फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया’ की लिस्ट में एशिया-पैसेफिक के 24 देशों को शामिल किया गया है। नॉर्थ कोरिया और अजरबैजान को लिस्ट में पहली बार जगह मिली है। सम्मानितों को चयन ऑनलाइन वोटिंग के जरिए हुआ है।

Related posts

शादी के बाद भारती सिंह को पति संग हुई ये बीमारी, हॉस्पीटल में एडमिट

mohini kushwaha

मीका सिंह के ‘केआरके कुत्ता’ सॉन्ग पर भड़के KRK, वीडियो जारी कर दिया जवाब

pratiyush chaubey

फिल्म से पाकिस्तानी कलाकार जफर अली को नहीं हटाया गया : आलिया भट्ट

shipra saxena