नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म सुई धागा की वजह से काफी सु्र्खियों में हैं। बता दें कि अनुश्का अलग अलग जगह जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्हें अनुष्का मुंबई में ‘प्रियदर्शिनी अकादमी ग्लोबल अवार्ड’ अटेंड करने पहुंची, जहां वह ट्रैडीशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने एमराल्ड ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। साड़ी के साथ अनुष्का पहना ब्लाउज बिल्कुल सिंपल था। ज्वैलरी में उन्होंने गोल्ड नेकलेस वियर किया।
बात करें अनुष्का के हेयरस्टाइल की तो अनुष्का ने सिंपल हेयरबन किया था। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी और लाइट मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था। अनुष्का का ये एवरग्रीन लुक हर सीजन के लिए काफी कूल और परफैक्ट है।
आपको बता दें कि फिल्म सुई धागा में अनुष्का के साथ साथ वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं। फिल्म सुई धागा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया थीम पर आधारित है जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-
अनुष्का शर्मा ने की वरुण की तारीफ कहा, अच्छे ब्वॉयफ्रेंड हैं और अच्छे पति बनेंगे
अनुष्का शर्मा ने फिल्म सुई धागा का पोस्टर किया शेयर, कहा बहुत बढ़िया